‘मैं कोई छोटा-मोटा नेता नहीं हूं, नीतीश कुमार से मिलने के बाद क्यों बोले आरसीपी सिंह?
नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह
RCP Singh meets Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह की मुलाकात से सियासी हलचल तेज हो गई है. आरसीपी सिंह ने मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बहुत कुछ बड़ा हो सकता है. उन्होंने नीतीश के बेटे निशांत कुमार की तारीफ भी की.
RCP Singh meets Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बहुत बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के बीच अचानक हुई मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर तेज कर दिया है. लंबे समय की दूरियों के बाद दोनों नेताओं की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है. आरसीपी सिंह ने खुद इस मुलाकात की पुष्टि की है और कहा है कि आने वाले दिनों में बिहार की सियासत में बहुत कुछ बड़ा देखने को मिल सकता है.
आपके शहर में
अफवाहों पर लगा विराम
नीतीश कुमार से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में आरसीपी सिंह ने साफ किया कि जो लोग इस मुलाकात को सिर्फ एक अफवाह बता रहे थे, वे पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने कहा कि हमारी मुलाकात बिल्कुल हुई है और दोनों के बीच खुलकर बातचीत भी हुई है. आरसीपी सिंह ने इस मुलाकात को बेहद सकारात्मक और सुखद बताया. उन्होंने कहा कि इतने सालों बाद नीतीश कुमार से मिलना उनके लिए एक स्वाभाविक अनुभव था, क्योंकि दोनों ने एक साथ लंबे समय तक सरकार और संगठन में काम किया है.
जेडीयू में वापसी पर आरसीपी सिंह ने बरकरार रखा सस्पेंस
जब आरसीपी सिंह से जेडीयू में उनकी दोबारा वापसी की संभावनाओं को लेकर सीधा सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कोई साफ जवाब न देकर सस्पेंस और बढ़ा दिया. उन्होंने कहा कि वह अभी इस मुलाकात पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते और न ही किसी जल्दबाजी में किसी नतीजे पर पहुंचना चाहते हैं. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए. मैं जेडीयू का कोई छोटा-मोटा नेता नहीं हूं, हम सबने साथियों की तरह मिलकर काम किया है और सभी के साथ मेरी बेहतर समझ है. समय आने पर सब कुछ खुद-ब-खुद साफ हो जाएगा.
नीतीश के बेटे निशांत कुमार की तारीफ में पढ़े कसीदे
नीतीश कुमार पर लगने वाले परिवारवाद के आरोपों पर जवाब देते हुए आरसीपी सिंह ने निशांत कुमार का खुलकर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह रहे थे कि निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री होनी चाहिए. निशांत बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और बिहार को इस वक्त उनकी जरूरत है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
निशांत कुमार के कामकाज को बताया बिहार के लिए जरूरी
आरसीपी सिंह ने निशांत कुमार की तारीफ करते हुए आगे कहा कि निशांत कुमार के पास इस समय जो भी विभाग है, उसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बिहार के आम लोगों को बेहतर से बेहतर हेल्थकेयर सेवाएं मिल सकें. निशांत पूरी ईमानदारी से इसी दिशा में लगातार काम कर रहे हैं. आरसीपी सिंह के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि जेडीयू और आरसीपी सिंह के बीच की कड़वाहट अब खत्म हो चुकी है और जल्द ही बिहार में कोई नया राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें: 28 जून से 1 जुलाई तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम? भारी बारिश और वज्रपात का डबल अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए