पटना के मनेर में डॉ. राम मनोहर लोहिया खेल क्लब भवन का हुआ शुभारंभ, MLC ने पौधरोपण कर किया उद्घाटन

Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

खेल क्लब भवन का शुभारंभ करते एमएलसी

Patna Sports News : पटना जिले के मनेर स्थित टिलहरी गांव में जदयू एमएलसी रविंद्र कुमार सिंह ने डॉ. राम मनोहर लोहिया खेल क्लब भवन का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि इस भवन से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन

पटना, मनेर से शोएब खान की रिपोर्ट
Patna Sports News : पटना जिले के मनेर प्रखंड अंतर्गत सिंघाड़ा पंचायत के टिलहरी गांव में डॉ. राम मनोहर लोहिया खेल क्लब भवन का शुभारंभ जदयू नेता सह विधान पार्षद (एमएलसी) रविंद्र कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल भवन के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और वे पंचायत स्तर से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकेंगे.

ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर अवसर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार खेल और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि खेल भवन का निर्माण पंचायत के बच्चों के लिए कराया जा रहा है. भवन तैयार होने के बाद इसे पंचायत को सौंप दिया जाएगा, ताकि बच्चे नियमित रूप से अभ्यास कर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें.

स्टेट और नेशनल स्तर तक पहुंचने में मिलेगी मदद

एमएलसी ने कहा कि खेल भवन बनने से ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलेगा. इससे बच्चों को खेल गतिविधियों में मजबूती मिलेगी और वे पंचायत, जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे.

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान एमएलसी रविंद्र कुमार सिंह ने जदयू नेताओं के साथ विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अभिषेक आनंद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रजनीश कुमार, नगर अध्यक्ष बलराम कुमार, पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : जुलाई में जैन समाज मनाएगा सात प्रमुख कल्याणक पर्व, मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन, जानिए कौन-कौन से हैं पर्व?

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन