जुलाई में जैन समाज मनाएगा सात प्रमुख कल्याणक पर्व, मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन, जानिए कौन-कौन से हैं पर्व?

Updated:
विज्ञापन

महावीर स्वामी की तस्वीर

Jain Kalyanak Parv 2026 : जुलाई 2026 में जैन समाज सात प्रमुख तीर्थंकरों के कल्याणक पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएगा. इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजन, अभिषेक, शांतिधारा, प्रवचन, स्वाध्याय और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा.

विज्ञापन

पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट
Jain Kalyanak Parv 2026 : जुलाई 2026 में जैन समाज विभिन्न तीर्थंकरों के पावन कल्याणक पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाएगा. इन अवसरों पर जैन मंदिरों में विशेष पूजन, अभिषेक, शांतिधारा, स्वाध्याय, प्रवचन तथा विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे.

माह की शुरुआत आदिनाथ के गर्भ कल्याणक से होगा

जुलाई माह का शुभारंभ 2 जुलाई को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के गर्भ कल्याणक से होगा. इसके बाद 6 जुलाई को भगवान वासुपूज्य का गर्भ कल्याणक मनाया जाएगा. 8 जुलाई को भगवान विमलनाथ का मोक्ष कल्याणक तथा 9 जुलाई को भगवान नमिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक श्रद्धापूर्वक आयोजित किया जाएगा.

महावीर स्वामी सहित अन्य तीर्थंकरों के भी होंगे कल्याणक

माह के उत्तरार्ध में 19 जुलाई को भगवान महावीर स्वामी का गर्भ कल्याणक, 20 जुलाई को भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक तथा 31 जुलाई को भगवान मुनिसुव्रतनाथ का गर्भ कल्याणक मनाया जाएगा. इन अवसरों पर विभिन्न जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे.

श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील

जैन समाज ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इन पावन अवसरों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्माराधना, आध्यात्मिक साधना और पुण्य लाभ प्राप्त करें. मंदिरों में पूरे माह भक्ति और धार्मिक वातावरण बना रहेगा.

Also Read: क्या JDU में होगी RCP सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में चर्चाएं तेज

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन