पटना जंक्शन पर जाली नोट दिखाकर यात्रियों को बनाते थे शिकार, गिरोह का सरगना दिल्ली से गिरफ्तार, कई साथियों की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

पटना जंक्शन

Patna Railway Crime : पटना जंक्शन पर रेल पुलिस ने जाली नोटों का बंडल दिखाकर यात्रियों से मोबाइल और एटीएम कार्ड ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया. दिल्ली के सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर छह चोरी के मोबाइल बरामद किए गए. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Railway Crime : पटना जंक्शन रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर एक से दिल्ली के सरगना समेत छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी एक यात्री को जाली नोटों का बंडल दिखाकर उसका मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लेकर भाग रहे थे. रेल पुलिस ने खदेड़कर सभी को पकड़ लिया. आरोपियों के पास से छह संदिग्ध मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.

दिल्ली के सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी प्रेम सिंह, खगड़िया निवासी शेरू सिद्दिकी, सीतामढ़ी निवासी कृष, कमला नेहरू नगर निवासी मो. अकबर, गुलजारबाग निवासी मो. सैफी और राजाबाजार निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके कब्जे से छह मोबाइल फोन बरामद किए, जो बंद अवस्था में थे. लॉक खोलने को कहने पर आरोपी असमर्थ रहे, जिससे मोबाइल चोरी के होने की पुष्टि हुई.

स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर सक्रिय था गिरोह

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह पटना जंक्शन और प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहता था. ये लोग यात्रियों के मोबाइल और अन्य सामान की चोरी करते थे. साथ ही जाली नोटों का बंडल दिखाकर या गंतव्य तक पहुंचाने का झांसा देकर यात्रियों से मोबाइल और एटीएम कार्ड ले लेते थे. बाद में एटीएम कार्ड और मोबाइल की मदद से बैंक खातों से रुपये भी निकाल लेते थे.

अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी जारी

रेल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पूछताछ में आरोपियों ने अपने कई अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पटना जंक्शन जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने छह आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की.

इसे भी पढ़ें : जुलाई में जैन समाज मनाएगा सात प्रमुख कल्याणक पर्व, मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन, जानिए कौन-कौन से हैं पर्व?

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन