ePaper

Bihar Weather : सुबह में कुहासा, दिन में बादल और शाम में हल्की ठंड, बिहार के मौसम का ताजा अपडेट

Updated at : 07 Nov 2024 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather

bihar weather

Bihar Weather: गुरुवार 7 अक्टूबर को बिहार में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है, लेकिन उत्तरी बिहार में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई ख़ास बदलाव नहीं होगा.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार में छठ के साथ ही मौसम की मिजाज बदल गया है. सुबह में हल्का कुहासा यानि कोहरा सा छाया रहता है, वहीं दिन में आसमान में बादल हो जाते हैं. शाम को हल्की ठंड होने लगती है. हालांकि गुरुवार 7 अक्टूबर को बिहार में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है, लेकिन उत्तरी बिहार में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई ख़ास बदलाव नहीं होगा.

साफ रहेगा पटना का आसमान

छठ पर्व के दौरान, पटना सहित पूरे बिहार में शुष्क मौसम बना रहेगा. हालांकि, उत्तरी बिहार के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती है. पटना में शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली पुरवा हवा के कारण उत्तरी बिहार में कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं, लेकिन पटना सहित राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार में आसमान साफ रहेगा

डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार के अनुसार, अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार में आसमान साफ रहेगा, लेकिन हल्के बादल छाए रह सकते हैं. पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को गेहूं और चने की बुवाई की तैयारी शुरू करने की सलाह दी है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन