बिहार में घूसखोर अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 हजार लेते अमीन तो 10 हजार लेते सप्लाई ऑफिसर अरेस्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Feb 2026 3:55 PM

विज्ञापन

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की तस्वीर

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई हुई है. सुपौल में एक सर्वे अमीन और समस्तीपुर में एक आपूर्ति पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को निगरानी ब्यूरो ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की. सुपौल और समस्तीपुर में दो सरकारी कर्मियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. दोनों अधिकारियों को पटना ले जाया गया है. पूछताछ जारी है. लगातार कार्रवाई के बावजूद दफ्तरों में घूसखोरी का सिलसिला थम नहीं रहा.

सुपौल में 20 हजार लेते सर्वे अमीन गिरफ्तार

पहली कार्रवाई सुपौल जिले के निर्मली नगर पंचायत वार्ड-1 में हुई. यहां निगरानी ब्यूरो पटना की टीम ने 20 हजार रुपये घूस लेते एक सर्वे अमीन को दबोच लिया. ट्रैप की कार्रवाई श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास स्थित किराये के मकान में की गई.

गिरफ्तार अमीन की पहचान विक्रम कुमार राम के रूप में हुई है. वह मरौना अंचल में पदस्थापित था. वह समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोप है कि उसने भूमि सर्वे रिपोर्ट आगे बढ़ाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी.

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

मरौना प्रखंड के खोरमा गांव निवासी जयनारायण यादव ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि सर्वे रिपोर्ट और जमीन से जुड़े कागजात आगे बढ़ाने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं. प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए. इसके बाद टीम ने ट्रैप प्लान किया. तय रणनीति के तहत जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया. गिरफ्तारी के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया.

समस्तीपुर में आपूर्ति पदाधिकारी भी चढ़े हत्थे

दूसरी कार्रवाई समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल में हुई. विद्यापतिनगर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी राजेश भगत को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई उनके निजी आवास पर हुई. उनके खिलाफ पीडीएस दुकानदार राम एकबाल सिंह ने शिकायत की थी. आरोप था कि बकाया खाद्यान्न देने के बदले 31 हजार रुपये मांगे गए.

दूसरी किश्त लेते पकड़े गए

निगरानी डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि सत्यापन में आरोप सही मिले. इसके बाद कांड संख्या 23/2026 दर्ज कर ट्रैपिंग टीम बनाई गई. टीम ने उन्हें दूसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ लिया. बताया गया कि इससे पहले भी वे 10 हजार रुपये ले चुके थे. टीम में डीएसपी कृपाल चन्द्र जायसवाल समेत अन्य अधिकारी शामिल थे.

सरकारी महकमे में हड़कंप

दोनों गिरफ्तारियों के बाद संबंधित विभागों में हलचल तेज हो गई है. निगरानी की सख्ती के बावजूद घूसखोरी के मामले सामने आ रहे हैं. फिलहाल दोनों अधिकारियों से पूछताछ जारी है. आगे कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Also Read: बिहार में बच्चों को मोबाइल चलाने पर लगेगी पाबंदी, जानिए नीतीश सरकार का क्या है प्लान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन