ePaper

Bihar Teachers: नालंदा के 71 शिक्षक नहीं पहुंचे काउंसिलिंग हॉल, अब जा सकती है नौकरी

Updated at : 27 Nov 2024 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में शिक्षक स्थांतरण नियमावली में होगा बदलाव

झारखंड में शिक्षक स्थांतरण नियमावली में होगा बदलाव

Bihar Teachers: 21 से 23 नवंबर के बीच जिला संसाधन केंद्र (DRCC) में चले काउंसिलिंग और प्रमाण पत्र सत्यापन कार्य के लिए जिले के 71 शिक्षक बिना कोई कारण बताये नहीं पहुंचे. शिक्षा विभाग अब इनपर सख्त कार्रवाई करने जा रही है. इन शिक्षकों को नौकरी से बरखास्त भी किया जा सकता है.

विज्ञापन

Bihar Teachers : पटना. नालंदा जिले में सक्षमता परीक्षा पास करनेवाले शिक्षकों में से कुल 807 शिक्षक काउंसिलिंग पहुंचे, जिनमें से 683 लोगों ने प्रक्रिया पूरी की, जबकि 53 शिक्षकों की काउंसिलिंग तकनीकी कारणों से नहीं हो पाई. 21 से 23 नवंबर के बीच जिला संसाधन केंद्र (DRCC) में चले काउंसिलिंग और प्रमाण पत्र सत्यापन कार्य के लिए जिले के 71 शिक्षक बिना कोई कारण बताये नहीं पहुंचे. शिक्षा विभाग अब इनपर सख्त कार्रवाई करने जा रही है. इन शिक्षकों को नौकरी से बरखास्त भी किया जा सकता है.

काउंसिलिंग में शामिल न होने के कारण नौकरी पर संकट

विभागीय सूत्र बताते हैं कि जिन शिक्षकों ने निर्धारित अवधि में काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके लिए नौकरी पर खतरा मंडरा सकता है. यह प्रक्रिया शिक्षकों के स्थायी नियोजन के लिए अनिवार्य है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, काउंसिलिंग में वंचित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में शुरू हो सकती है. काउंसिलिंग और सत्यापन प्रक्रिया में शामिल न होने के कारण, इन शिक्षकों की नौकरी रद्द होने का खतरा हो सकता है. यह स्थिति साक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों के लिए गंभीर चिंता का विषय है.

विभागीय निर्देश और समाधान

शिक्षा विभाग ने काउंसिलिंग प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों को पहले ही निर्देशित किया था. अब काउंसिलिंग से वंचित शिक्षकों के लिए विभागीय स्तर पर पुनः प्रक्रिया की संभावना पर विचार हो सकता है. तकनीकी समस्याओं से प्रभावित शिक्षकों के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है. शिक्षा विभाग की सख्ती यह सुनिश्चित करने की दिशा में है कि शिक्षक पात्रता मानदंडों को पूरा करें और काउंसिलिंग प्रक्रिया को समय पर पूरा करें। यह कदम स्कूलों में गुणवत्ता शिक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक है.

Also Read: Airport in Bihar: बिहार से दुबई जाना अब होगा आसान, इन दो एयरपोर्ट से अगले साल अंतरराष्ट्रीय उड़ान संभव

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन