Bihar STF ने 3 महीने में वारदात से पहले 16 से अधिक कांड को रोका, देखें पूरी लिस्ट

Bihar-STF
Bihar STF: एसटीएफ ने गुप्तचर, जन सहयोग और उच्च तकनीकों के विश्लेषण की बदौलत आपराधिक गिरोह या इसके सदस्यों और कई कुख्यात अपराधियों को दबोचने में कामयाबी मिली है. एसटीएफ की एक विशेष टीम किसी आपराधिक वारदातों में शामिल सक्रिय अपराधियों या गिरोह के सदस्यों का पता लगाने में सतत जुड़ी रहती है.
Bihar STF: पिछले कुछ महीने में एसटीएफ की सक्रियता बढ़ने की वजह से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में कामयाबी मिल रही है. पिछले 3 महीने के दौरान यानी दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने से पहले इनमें शामिल अपराधियों या इनके गिरोह को दबोच लिया गया. इससे इन आपराधिक गतिविधियों को नाकाम करने में कामयाबी मिली है. इसमें सर्वाधिक संभावित हत्या से जुड़े कांड़ों को एसटीएफ ने अपनी चौकसी और मुस्तैदी की बदौलत विफल किया है. इन तीन महीनों में एसटीएफ ने हत्या से जुड़े 11 वारदातों को समय पर विफल करने में कामयाबी हासिल की है, जिससे इन वारदातों को समय रहते रोक लिया गया.
पुलिस हेडक्वार्टर ने क्या बताया
पुलिस हेडक्वार्टर से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2024 में 4 आपराधिक कांड़ों को विफल किया जा सका है, जिसमें 2 हत्या एवं 2 डकैती या लूट से जुड़े मामले शामिल हैं. इसी तरह इस वर्ष जनवरी में हत्या के 3 के अलावा लूट या डकैती के 2 तथा फरवरी में हत्या के 6 एवं डकैती या लूट के 2 संभावित वारदातों को विफल करने में सफलता मिली है. इस तरह कुल 16 से अधिक वारदातों को अंजाम देने से पहले ही एसटीएफ ने विफल कर दिया.
इन प्रमुख घटनाओं को रोका
4 दिसंबर को पटना के टॉप-10 अपराधियों की फेहरिस्त में शामिल पंकज राय को अवैध हथियार के साथ पटना के दीघा से गिरफ्तार किया गया. उस समय वह अन्य अपराधियों के साथ बिल्ला गैंग के सक्रिय सदस्य दीपक राय की हत्या की योजना बना रहा था.
12 दिसंबर को राज्य के इनामी अंतरराज्यीय अपराधी अजय पासवान को झारखंड के चतरा के हंटरगंज थाना के पिंडरा से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. वह अपने गैंग के साथ बैंक डकैती की योजना बना रहा था.
मुजफ्फरपुर के टॉप 10 अपराधियों में शामिल सुबोध महतो को जिले के करजा थाना के खलीलपुर से गिरफ्तार किया गया. वह करजा थाना निवासी हेमन राय की हत्या की फिराक में था.
8 जनवरी 2025 को गया में एक ज्वेलरी दुकान को लूटने की योजना बना रहे अपराधी प्रकाश कुमार को गया से दो सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया.
7 फरवरी को शुभम कुमार को अन्य अपराधियों के साथ पटना के मोकामा से गिरफ्तार किया गया है. इसके मोबाइल को सर्विलांस पर रखते हुए पूरे गैंग को दबोचने में सुविधा हुई. इनकी योजना दो मोटरसाइकिल सवार को गोली मारकर हत्या करने की थी.
17 फरवरी को पटना के कुख्यात अपराधी गिरोह शालू उर्फ फ्रैक्चर, चांद, अभिषेक और बंटी खान को शहर के सोनार टोली से गिरफ्तार किया गया. इनकी योजना पटना सिटी इलाके में किसी बड़ी लूटी की योजना को अंजाम देने की थी. इन अपराधियों ने इस इलाके में रंगदारी वसूलने की नियत से फायरिंग करके दहशत फैलाने का काम किया था.
इसे भी पढ़ें: Muzaffarpur News: कार से मोबिल गिरने का झांसा देकर महिला एंकर का पर्स उड़ाया, पुलिस को इस गिरोह पर शक
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ललित मोदी को क्यों भाया वानुआतु, गोल्डन पासपोर्ट से खरीदी थी नागरिकता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










