Muzaffarpur News: कार से मोबिल गिरने का झांसा देकर महिला एंकर का पर्स उड़ाया, पुलिस को इस गिरोह पर शक

Published by :Paritosh Shahi
Published at :11 Mar 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News: कार से मोबिल गिरने का झांसा देकर महिला एंकर का पर्स उड़ाया, पुलिस को इस गिरोह पर शक

प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur News: केस के आइओ दारोगा विष्णु पांडेय मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को चिन्हित करने में जुट गयी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी स्थित होटल लिच्छवी के करीब कार से मोबिल गिरने का झांसा देकर बदमाशों ने महिला एंकर गुलफसा खातून का पर्स चोरी कर लिया. पर्स में डेढ़ लाख रुपये नकदी, सोने की चेन, सोने की तीन अंगूठी, एक डायमंड की अंगूठी, एसबीआइ का एटीएम कार्ड , आधार कार्ड और मेकअप का सामान था. घटना के बाबत पीड़िता ने नगर थाने में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

एंकरिंग का काम करती हैं गुलफसा

थाने में दर्ज प्राथमिकी में गुलफसा खातून ने बताया है कि वह शहर के बालूघाट ब्रह्मस्थान के समीप की रहने वाली है. इवेंट में एंकरिंग का काम करती है. सोमवार की शाम 5:45 बजे वह अपने मित्र की एक्सयूवी कार से इमलीचट्टी स्थित होटल लिच्छवी के समीप गाड़ी खड़ी की. वह कार के अंदर ही अपना हैंड पर्स छोड़कर बिरयानी खरीदने के लिए चली गयी. कार के अंदर ड्राइवर बैठा हुआ था. इस बीच तीन लोग ड्राइवर के पास आया और बोला कि आपके कार से मोबिल गिर रहा है.

यह सुनकर ड्राइवर गाड़ी से उतरकर बोनट खोलकर देखने लगा. इसी क्रम में कार का पिछला गेट खोलकर बदमाशों ने उनका हैंड पर्स लेकर फरार हो गया. जब वह बिरयानी खरीद कर वापस लौटी तो कार के अंदर से पर्स गायब था. उसको पूरा विश्वास है मोबिल गिरने की बात कहने वाले तीनों लोगों ने उनकी पर्स चोरी की है.

कोढ़ा गिरोह के अपराधियों पर शक

महिला एंकर की कार से पर्स चोरी करने में कोढ़ा गिरोह के शातिरों पर पुलिस को शक है. यह गिरोह शहर में इस तरह के दर्जनों वारदात को पहले अंजाम दे चुका है. दो माह पहले शहर के कलमबाग रोड में स्कूल संचालक की कार से मोबिल गिरने का झांसा देकर बैग उड़ा लिया था. उसी दिन सदर थाना क्षेत्र के रेवा रोड में एक वारदात को अंजाम दिया था. सीसीटीवी फुटेज तक ही पुलिस की जांच सीमित रह गयी.

इसे भी देखें : Video: तनिष्क शोरूम लूट कांड का वीडियो तेजस्वी यादव ने किया शेयर, CCTV फुटेज में बेबस दिखे लोग

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ललित मोदी को क्यों भाया वानुआतु, गोल्डन पासपोर्ट से खरीदी थी नागरिकता

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन