सरकारी स्कूलों के बच्चों की होगी स्वास्थ्य जांच

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में मध्याह्न भोजन करने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जायेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

जिले के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में मध्याह्न भोजन करने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जायेगी. मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ( शिक्षा विभाग) के निर्देश पर जिला शिक्षा कार्यालय ने इस संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है. पत्र में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जायेगी. बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए विद्यालय शिक्षा समिति, विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा स्थानीय स्तर पर सहयोग किया जायेगा. इस कार्य में प्रत्येक विद्यालय से दो शिक्षक भी सहयोग करेंगे. वे स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के टीम से समन्वय स्थापित कर कार्य का निष्पादन करेंगे और बच्चों के स्वास्थ्य जांच के लिए तिथि निर्धारित करेंगे. कार्य पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट संबंधित कार्यालय को देना सुनिश्चित करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन