बिहार में 5000 नौकरियों पर बड़ा अपडेट, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा- अब नियुक्ति प्रक्रिया होगी तेज

Updated:
विज्ञापन
bhagwan singh kushwaha

विभाग में मंत्री ने संभाला पदभार

Bihar News: बिहार के नए योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने पदभार संभालते ही विभाग में लंबित बहालियों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 5000 से ज्यादा खाली पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार सरकार के नए योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सोमवार को पटना के घंटाघर स्थित कार्यालय में विभाग का कार्यभार संभाल लिया. इस दौरान विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री को विभाग की योजनाओं, सांख्यिकी गतिविधियों और विकास कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई. अधिकारियों ने विभाग की वर्तमान स्थिति और आने वाले समय की कार्ययोजना पर भी प्रस्तुतीकरण दिया.

नौकरी और बहाली को बताया सबसे बड़ी प्राथमिकता

कार्यभार संभालते ही मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा एक्शन मोड में दिखाई दिए. उन्होंने साफ कहा कि विभाग में लंबे समय से लंबित बहालियों को पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. मंत्री ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना सरकार की जिम्मेदारी है और नियुक्ति प्रक्रिया में अब तेजी लाई जाएगी. उन्होंने संकेत दिया कि अटकी हुई बहालियों पर जल्द फैसला लिया जाएगा.

5000 से ज्यादा पदों की बहाली पर फोकस

मंत्री कुशवाहा ने विभाग में लंबित पांच हजार से अधिक पदों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि कई मामलों में चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कोर्ट से भी आदेश मिल चुके हैं, इसके बावजूद नियुक्तियां अब तक लंबित हैं.

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को वह पहले बिहार विधानसभा और विधान परिषद में भी उठा चुके हैं. अब विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद वे खुद इस मामले की निगरानी करेंगे.

जिला स्तर के अधिकारियों की होगी समीक्षा

मंत्री ने कहा कि योजना एवं विकास विभाग राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर LAEO-1, LAEO-2 और जिला योजना पदाधिकारी योजनाओं को लागू करते हैं. उन्होंने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर की स्थिति की समीक्षा कर नई रणनीति तैयार की जाएगी. साथ ही विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग को और मजबूत किया जाएगा.

अधिकारियों को दी जवाबदेही की नसीहत

भगवान सिंह कुशवाहा ने अधिकारियों को भी सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकार की मंशा से काम नहीं चलेगा, विभागीय अधिकारियों को भी गंभीरता और तेजी दिखानी होगी. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार हमेशा रोजगार देने के पक्ष में रही है, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया समय पर पूरी हो इसके लिए जवाबदेही जरूरी है.

तकनीक आधारित मॉनिटरिंग पर जोर

अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने कहा कि विभाग विकास योजनाओं की निगरानी और मूल्यांकन को लगातार मजबूत कर रहा है. उन्होंने बताया कि तकनीक आधारित सिस्टम को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जो काम अब तक अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और बिहार के विकास को नई गति देने का प्रयास किया जाएगा.

Also Read: पटना में युवक ने खौफनाक अंदाज में की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड और उसकी मां के सामने खुद को मारी गोली

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन