Bihar Politics:नए बंगले में शिफ्ट होते ही सम्राट चौधरी जोड़े हाथ,कहा-नहीं बनना दोबारा डिप्टी सीएम

Updated at : 12 Oct 2024 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics:नए बंगले में शिफ्ट होते ही सम्राट चौधरी जोड़े हाथ,कहा-नहीं बनना दोबारा डिप्टी सीएम

Bihar Politics बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मुझे अब दोबारा डिप्टी सीएम नहीं बनना है. पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ये बात कही है.

विज्ञापन

Bihar Politics बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी विजयादशमी के दिन अपने नए बंगले का गृह प्रवेश कर उसमें प्रवेश कर गए. सरकार की ओर से उनको पांच देश रत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया है. सम्राट चौधरी इस बंगले में प्रवेश करते ही पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि मुझे दोबारा डिप्टी सीएम नहीं बना है. सम्राट चौधरी के नए सरकारी बंगले के गृह प्रवेश के अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए.

दरअसल यह बंगला पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नाम से आवंटित था. तेजस्वी यादव के इस पद से हटते ही डिप्टी सीएम के रुप में उनको आवंटित यह बंगला अब नई सरकार के नए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को आवंटित कर दिया गया था. लेकिन, इस बंगला को लेकर कई प्रकार की चर्चाओं है.

कहा जाता है कि जो कोई इस बंगला में शिफ्ट हुआ है उसका कैरियर खत्म हो जाता है. इससे जुड़े सवाल करने पर डिप्टी सीएम भड़क गए और कह दिया कि मुझे अब दोबारा डिप्टी सीएम नहीं बनना है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि हमारे पिता ने छोटा घर दिया है वहीं पर हम रहेंगे. इस आवास से हम सिर्फ हम जनता के लिए काम करेंगे.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन