Nitish Kumar: दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, बिहार के अधूरे प्रोजेक्ट पर की चर्चा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Dec 2025 3:05 PM

विज्ञापन

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम नीतीश, ललन सिंह और सम्राट चौधरी

Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान बिहार की राजनीति, विकास एजेंडे और मंत्रिमंडल विस्तार पर अहम चर्चा हुई.

विज्ञापन

Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीएम आवास पर करीब 30 मिनट तक चली इस बातचीत को राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे. तीनों नेता एक ही कार से पीएम हाउस पहुंचे थे.

सीएम नीतीश कुमार रविवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है, ऐसे में इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच बिहार में नई सरकार की प्राथमिकताओं, केंद्र-राज्य समन्वय और आने वाले समय के रोडमैप पर चर्चा हुई.

मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा संभव

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. हाल ही में नितिन नबीन के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद उनके पास रहे दो विभाग फिलहाल खाली हैं. ऐसे में मंत्रिमंडल में फेरबदल और नए चेहरों को जिम्मेदारी देने को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ माना जा रहा है.

पॉलिसी और फाइनेंशियल इश्यू पर भी बातचीत संभव

सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य की प्रमुख नीतियों से जुड़े फाइनेंशियल मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. खासकर महिला रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को दिए जाने वाले 10-10 हजार रुपये को लेकर केंद्र और राज्य के बीच समन्वय, बजट प्रावधान और क्रियान्वयन की रूपरेखा पर भी चर्चा संभव है.

अमित शाह से भी सीएम की मुलाकात

दिल्ली में सीएम नीतीश ने अमित शाह से की मुलाकात

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पहुंचे. यहां दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई. सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में राज्यसभा सीटों, संगठनात्मक समीकरण और बिहार के दीर्घकालिक विकास रोडमैप पर चर्चा होने की संभावना है.

Also Read: Bihar News: बिहार में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ी गई भ्रष्ट महिला अधिकारी, हुई कार्रवाई तो बहाए आंसू

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन