Bihar News: बिहार में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ी गई भ्रष्ट महिला अधिकारी, हुई कार्रवाई तो बहाए आंसू

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Dec 2025 10:24 AM

विज्ञापन

मोतीहारी में घूस लेते महिला अधिकारी गिरफ्तार

Bihar News: मोतिहारी में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घूस लेते एक भ्रष्ट महिला अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान महिला अधिकारी के आंसू छलक पड़े, लेकिन टीम ने सख्ती से उसे हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत निगरानी विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया प्रखंड में निगरानी विभाग की टीम ने घूस लेते हुए एक महिला अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. महिला अधिकारी 4 हजार रुपये रिश्वत ले रही थीं. उसी दौरान निगरानी की टीम ने उन्हें दबोच लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

सुपरवाइजर के पद पर तैनात है महिला

निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिला अधिकारी का नाम अंबालिका कुमारी है. जो केसरिया में बाल विकास परियोजना कार्यालय में महिला सुपरवाइजर के पद पर तैनात है. आरोप है कि उसने अपने कार्य से संबंधित लाभ दिलाने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी. पीड़ित की शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया और तय रकम लेते ही महिला अधिकारी को पकड़ लिया.

कार्रवाई के दौरान छलके आंसू

जैसे ही निगरानी टीम ने महिला अधिकारी को हिरासत में लिया, वह घबरा गई और अपना चेहरा छिपाने लगी. कार्रवाई के दौरान उसके आंसू भी छलक पड़े, लेकिन निगरानी विभाग की टीम ने पूरे मामले में सख्ती बरती और किसी भी तरह की नरमी नहीं दिखाई. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ की जा रही है.

पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी

निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है. टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि महिला अधिकारी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रही है या नहीं. संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है और जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा.

भ्रष्टाचारियों पर लगातार शिकंजा

गौरतलब है कि निगरानी विभाग इन दिनों राज्यभर में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. हालिया घटनाएं यह संकेत देती हैं कि सरकार और निगरानी विभाग भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है. इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में भी खलबली मची हुई है और कर्मचारियों में सतर्कता बढ़ गई है.

Also Read: Success Story: धोनी की सलाह ने बदली इजहार की किस्मत, साकिब के लिए मां ने गिरवी रखे थे गहने… बिहार के दो क्रिकेटरों की कहानी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन