साइबर बदमाशों ने किशोर की डिजिटल कीडनैपिंग कर परिजनों से वसूले 50 हजार

Updated:
विज्ञापन
साइबर बदमाशों ने किशोर की डिजिटल कीडनैपिंग कर परिजनों से वसूले 50 हजार

शहर के बलुआ टाला के रहने वाले मो आजम से साइबर बदमाशों ने 50 हजार रुपये ठग लिया.

विज्ञापन

मोतिहारी. शहर के बलुआ टाला के रहने वाले मो आजम से साइबर बदमाशों ने 50 हजार रुपये ठग लिया. बदमाशों ने उनके पास कॉल कर कहा कि आपका पुत्र हमलोगों के कब्जे में है. उसकी सलामती चाहते हैं, तो 50 हजार रुपये भेजें, वरना आपके पुत्र की हत्या कर लाश को घर भेजवा देंगे. बदमाशों ने पैसा डालने के लिए उनके पास यूपीआइ का क्यूआर कोड भी भेजा. पुत्र के अपहरण की बात सुनते ही आजम सहित उनका पूरा परिवार डर गया. बिना सच्चाई की पड़ताल किये आजम ने बदमाशों के भेजे गये स्केनर पर 50 हजार रुपये डाल दिया. पैसा डालते ही बदमाशों का नंबर स्वीच ऑफ हो गया. आजम ने पैसा डाल कर बदमाशों से संपर्क करने के लिए उनके नंबर पर कॉल किया, तो मोबाइल स्वीच ऑफ बताया. उन्हें लग गया कि साइबर बदमाशों ने पुत्र की डिजिटल कीडनैप कर उनसे पैसा ठग लिया. घटना को लेकर आजम ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इससे पहले आजम ने साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करायी, उसके बाद थाना पहुंच प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया. नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. बताते चलें कि मो आजम मूल रूप से शिकारगंज थाने के कपूर पकड़ी गांव के रहने वाले हैं. बलुआ टाल में सपरिवार रहते हैं.

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन