ePaper

बिहार पुलिस को 65वीं BPSC संयुक्त परीक्षा के तहत मिले 60 नए DSP, 21 महिलाएं भी शामिल

Updated at : 14 May 2022 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार पुलिस को 65वीं BPSC संयुक्त परीक्षा के तहत मिले 60 नए DSP, 21 महिलाएं भी शामिल

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित 65वीं संयुक्त परीक्षा के तहत बिहार पुलिस सेवा के लिए 60 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई थी. जिसके बाद बिहार पुलिस को 60 नए DSP मिले हैं.

विज्ञापन

बिहार पुलिस को 60 नए DSP मिल गए हैं. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित 65वीं संयुक्त परीक्षा के तहत बिहार पुलिस सेवा के लिए 60 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई थी. गृह विभाग ने सभी 60 DSP की नियुक्ति वेतनमान लेवल- 9 (53100 से 167800) में किया है. अभी सभी को ट्रेनी DSP के तौर पर नियुक्त किया गया है.

नियुक्ति में 35% महिलाएं

इस बार नियुक्ति में खास बात ये है कि कुल संख्या का 35% महिलाएं हैं. यानि की 60 में से 21 महिला DSP की नियुक्ति हुई है. सरकार के आदेश के मुताबिक इन सभी DSP को योगदान के समय दहेज न लेने और देने का शपथ पत्र देना होगा. साथ ही हेल्थ सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा. वहीं जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद नौकरी भी जा सकती है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

नियुक्त DSP

सरकार द्वारा जिन ट्रेनी DSP की नियुक्ति हुई है उनमें अभिनव पराशर, अनीशा राणा, चंदन कुमार ठाकुर, आयुष श्रीवास्तव, हिमांशु कुमार,पौरूष अग्रवाल,निशांत गौरव, आकाश किशोर, राजीव कुमार, फैज आलम सबा, निशांत कुमार, आलोक कुमा​​​​​​​र,​​​​​​​ कनिष्क श्रीवास्तव, रूपेश नारायण, विशाल आनंद, संतोष कुमार पोद्दार, ईशा गुप्ता, गौरव कुमार यादव शामिल हैं.

इसके अलावा आसिफ आलम, विकास कुमार,अमित कुमार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, दिलीप कुमार, पंकज कुमार, कन्हैया कुमार, दुर्गेश दीपक, आनंद कुमार सिंह, वसीम फिरोज, पवन कुमार यादव, अंकुर कुमार, रवि कुमार, आशीष कुमार, शत्रुध्न कुमार मंडल, संजीत कुमार गुप्ता, दयानंद कुमार, सनी दयाल, अनिल कुमार, नीतीश चंद्र धारिया शामिल है.

Also Read: अगले महीने होगा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का उद्घाटन, उत्तर बिहार के लोगों को होगी सहूलियत

वहीं जिन महिला DSP की नियुक्ति हुई है उनमें मधु कुमारी, पिंकी कुमारी, सपना रानी, रौली कुमारी, मनीषा बेबी, सलमा खातून, कामिनी कौशल, पल्लवी कुमारी, पूजा प्रसाद, आदिति सिन्हा,रश्मि कुमारी, कुमारी सिया, नीलिमा राय, अनुशील कुमार, पूजा कुमारी, श्वेता कुमारी, रागिनी कुमारी, सीमा कुमारी, ज्योति कुमारी, सुश्री संगीता, माधुरी कुमारी और पूजा विश्वास शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन