Bihar News: बिहार में जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, एक युवक गिरफ्तार

Published by : Preeti Dayal Updated At : 09 Jan 2026 12:41 PM

विज्ञापन

जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करता युवक

Bihar News: गयाजी में जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही पत्थरबाजी को लेकर पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के गयाजी जिले में जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया. इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन, इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है. इसके साथ ही पूरे मामले की छानबीन भी पुलिस की तरफ से की जा रही है.

वायरल वीडियो में क्या देखा गया?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गया रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड के पास से जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी. इस दौरान दूसरे रेलवे ट्रैक पर एक युवक मौजूद था. देखते ही देखते अचानक उसने ताबड़तोड़ ट्रेन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. वीडियो में पत्थरबाजी कर रहे युवक का चेहरा साफ दिखाई दिया. गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुए.

सीमांचल एक्सप्रेस पर भी हुई थी पत्थरबाजी

बिहार में ट्रेन पर हमले की यह पहली घटना नहीं है. दरअसल, इससे पहले सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर भी पत्थरबाजी की गई थी. दरअसल, आरा में ट्रेन जमीरा हॉल्ट और चालिसवा पुल के बीच पहुंची थी, तभी सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन का ब्रेक डाउन कर दिया गया था, जिसके बाद सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर एस्कॉर्ट में रहे आरपीएफ संजीव कुमार और अन्य जवान ने ट्रेन से उतरकर टॉर्च जलाया, तो देखा कि वहां पर 10-12 अज्ञात बदमाश मौजूद हैं.

अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी

पुलिस को देख अपराधियों ने आरपीएफ जवानों और ट्रेन पर पत्थरबाजी कर दी. इसके बाद हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. तब पुलिस ने घटनास्थल से गोली का तीन खोखा भी बरामद किया था. इसके बाद आरपीएफ जवान संजीव कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

(गयाजी से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट)

Also Read: Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी-मीसा, तेज-तेजस्वी समेत 41 पर चलेगा मुकदमा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन