बिहार में कब पहुंचेगा मानसून? मौसम विभाग ने पूरे राज्य में जारी किया अलर्ट, जानिए आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा

Updated:
विज्ञापन
bihar monsoon update

सांकेतिक तस्वीर

Monsoon In Bihar: बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं. मौसम विभाग ने राज्यभर में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं, इस बार मानसून के समय से पहले बिहार पहुंचने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Monsoon In Bihar: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है. राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसके असर से कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग ने 16 मई से 17 मई तक पूरे बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. तेज तूफान के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका भी जताई गई है.

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल हैं.

बाकी जिलों में भी बारिश और बिजली का खतरा

राज्य के बाकी 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां मध्यम बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने के कारण बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ रही हैं. इसका असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है.

गर्मी से राहत, लेकिन बढ़ेगी उमस

बारिश और बादलों के कारण लोगों को गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि उमस बढ़ने की संभावना भी जताई गई है. भभुआ 41.3 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा. डेहरी में 40.6 डिग्री और पटना में 37.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं होगी.

इस बार जल्दी आ सकता है मानसून

बिहार के लिए राहत की बात यह है कि इस बार मानसून समय से पहले पहुंच सकता है. आमतौर पर मानसून 12 से 15 जून के बीच बिहार पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके 8 से 10 जून तक आने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 26 मई तक केरल पहुंच सकता है. इसका असर बिहार समेत पूरे पूर्वी भारत में देखने को मिलेगा.

लोगों और किसानों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा है. आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है. किसानों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है. विभाग ने सलाह दी है कि मौसम खराब होते ही खेतों से सुरक्षित स्थान पर लौट जाएं और कटी फसलों को तिरपाल से ढक दें.

Also Read: बिहार के इंजीनियर के कई ठिकानों पर EOU की रेड, पटना फ्लैट से 40 लाख कैश बरामद, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन