Bihar News: नई नवेली दुल्हन ने बूढ़े पति संग रहने से किया इनकार, प्रेमी संग दिल्ली भागकर पहुंची थाने

Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Sep 2025 12:14 PM

विज्ञापन

पत्नी चांदनी कुमारी और पति राजू कुमार की तस्वीर

Bihar News: पटना के फुलवारी शरीफ में 19 साल की चांदनी कुमारी की शादी उसके पिता से भी ज्यादा उम्र के व्यक्ति से कर दी गई. सिर्फ 2 महीने के बाद ही चांदनी अपने प्रेमी संग दिल्ली भाग गई. इसके बाद वह थाने पहुंची जहां उसने यह स्वीकार किया कि वह बूढ़े पति के साथ नहीं रहना चाहती.

विज्ञापन

Bihar News: पटना के परसा बाजार थाना इलाके के फुलवारी शरीफ में 19 साल की चांदनी कुमारी ने शादी के महज दो महीने बाद ही अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया. चांदनी ने पुलिस के सामने बयान दिया कि उसके परिजनों ने उसकी शादी उससे दोगुनी उम्र के व्यक्ति राजू कुमार से जबरन कर दी थी. इस कारण वह अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई थी.

14 दिन बाद पहुंची थाने

अब करीब 14 दिन बाद वह शनिवार की रात थाने पहुंची और साफ कहा कि अब वह अपने पति के साथ नहीं, बल्कि अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है. परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है. इसके बाद चांदनी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया.

राजू ने बताया- परिवार वालों के परामर्श से की शादी

चांदनी ने पुलिस को बताया कि अगर उसे पहले से पता होता कि उसकी शादी इतनी अधिक उम्र वाले व्यक्ति से कराई जा रही है तो वह कभी इसे स्वीकार नहीं करती. दूसरी तरफ पति राजू कुमार ने बताया कि सात साल पहले उसकी पहली पत्नी घर से भाग गई थी. इसके बाद परिवार के परामर्श पर 11 जुलाई 2025 को वैशाली जिले की रहने वाली चांदनी कुमारी से उसकी दूसरी शादी कराई गई.

राजू ने चांदनी पर लगाया आरोप

राजू ने यह भी कहा कि चांदनी की यह दूसरी शादी है और उसका पहला विवाह शराबी और मारपीट करने वाले युवक से हुआ था, जिससे एक साल पहले उसका तलाक हो चुका है. राजू का आरोप है कि शादी के बाद चांदनी सोशल मीडिया पर लगातार किसी युवक से संपर्क में रहती थी. 6 सितंबर की रात वह घर से चुपके से अपने प्रेमी के साथ मोटरसाइकिल पर फरार हो गई.

चांदनी ने पति के साथ रहने से किया इनकार

राजू ने चांदनी के भागने की सूचना थाने को दी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही थी लेकिन इसी बीच 20 सितंबर की रात चांदनी खुद प्रेमी संग थाने पहुंची और पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया. पुलिस ने बयान के आधार पर उसे परिजनों को सौंप दिया.

Also Read: Bihar Industrial Development: बिहार में पहली बार उद्योग ने कृषि को छोड़ा पीछे, सरकार के ये 4 दमदार फैसले करेंगे कमाल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन