Bihar Industrial Development: बिहार में पहली बार उद्योग ने कृषि को छोड़ा पीछे, सरकार के ये 4 दमदार फैसले करेंगे कमाल
Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Sep 2025 11:37 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Industrial Development: साल 2024-25 में पहली बार ऐसा हुआ है कि उद्योग ने कृषि को पीछे छोड़ दिया है. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्तीय वर्ष में कृषि का योगदान 22.4 प्रतिशत था जबकि उद्योग का 23.2 प्रतिशत रहा. बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार के 4 बड़े फैसले बेहद खास भूमिका निभा सकते हैं.
Bihar Industrial Development: बिहार जल्द ही इंडस्ट्रियल हब के रूप में जाना जायेगा. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पहली बार राज्य में उद्योग ने कृषि को पीछे छोड़ दिया. हर बार ऐसा होता था कि बिहार के विकास में एग्रीकल्चर सेक्टर का योगदान सबसे ज्यादा रहता था. लेकिन, अब बिहार की तस्वीर बदल रही है और राज्य के विकास में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर सबसे आगे रह रहा है.
बिहार में उद्योग का योगदान
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की माने तो, बिहार में पिछले वित्तीय वर्ष में कृषि का योगदान 22.4 प्रतिशत रहा जबकि उद्योग का योगदान 23.2 प्रतिशत रहा. इस तरह से बिहार में उद्योग का विकास देखा जा सकता है.
पिछले कुछ सालों में कृषि और उद्योग का योगदान
आंकड़ों पर गौर करें तो, 2011-12 में बिहार के ग्रॉस वैल्यू असेट में कृषि का योगदान 25.7 प्रतिशत और उद्योग का योगदान लगभग 18.8 प्रतिशत था. इसके बाद 2012-13 में उद्योग का योगदान घटकर 15.4 प्रतिशत तक पहुंच गया. लेकिन, कृषि का योगदान बढ़ा और 27.7 प्रतिशत पहुंचा. इसके बाद से कृषि का योगदान उद्योग से ज्यादा ही रहा. लेकिन, 2024-25 में बड़ा बदलाव देखने के लिए मिला.
बिहार के लिए सरकार के 4 बड़े फैसले
बिहार में इंडस्ट्रियल हब को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से 4 बड़े फैसले लिए गए हैं, जो बेहद खास माने जा रहे हैं.
- बिहार सरकार ने नई औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दी.
- अडानी ग्रुप बिहार में 26,482 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और 2400 मेगावाट की बिजली प्लांट लगाएगी.
- देश के 6 राज्यों में बिहार को चुना गया जहां, नए परमाणु ऊर्जा मिशन के तहत परमाणु प्लांट स्थापित किया जायेगा.
- करीब 1.8 लाख करोड़ से भी अधिक के निवेश प्रस्तावों पर बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में साइन किया गया. उनमें रिन्यूवेबल एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के साथ अन्य शामिल हैं.
बिहार के 5 राज्यों में इंडस्ट्रियल हब की मंजूरी
इसके साथ ही बिहार सरकार की तरफ से राज्य के पांच जिलों में इंडस्ट्रियल हब बनाने की योजना तैयार कर ली गई है. बेगूसराय, पटना, सीवान, सहरसा और मधेपुरा जिले में नये औद्योगिक क्षेत्र को मंजूरी दी गई. इन पांच नये औद्योगिक क्षेत्र के लिए 2628 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी. इस जमीन के अधिग्रहण के लिए कैबिनेट ने 814 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी. इसके अलावा गोपालगंज में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार को भी मंजूरी दी गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










