पटना में हाइवा ने दो बच्चों को कुचला, आक्रोशितों ने की तोड़फोड़, पुलिस से भी धक्का-मुक्की
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से एक खबर सामने आ रही है. पटना बायपास के समीप एक बच्चे को ट्रक ने धक्का मार दिया. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक और वहां मौजूद वाहनों में तोड़फोड़ की है. साथ हीं पुलिस से भी धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है.
Bihar News: पटना सिटी से एक खबर सामने आ रही है. जहां दो बच्चों को हाइवा ने टक्कर मार दिया है. जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक और वहां मौजूद वाहनों में तोड़फोड़ करने लगे और आगजनी भी की. स्थानीय लोगों द्वारा मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशितों को समझाने का प्रयास की. लेकिन, आक्रोशित इतने उग्र थे कि पुलिस से भी उलझ गए और मारपीट करने लगे.
ट्रक ने एक बच्चे का पैर कुचला, स्थिति गंभीर
बता दें कि इस घटना में एक बच्चे के पैर को हाइवा ने कुचल दिया. जिसके बाद बच्चे को इलाज़ हेतु अस्पताल भेजा गया है. घटना के बाद से स्थानीय लोग बेकाबू हो गए और जमकर बवाल कर रहे हैं. मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी और बड़ी पहाड़ी के बीचोबीच की बताई जा रही है.
Also Read: पटना में नहीं कम हो रहा अपराध, सेना के जवान की पत्नी का सरेराह चेन ले उड़े अपराधी
घटना के बाद आक्रोशितों ने ड्राइवर को पीटा
घटना के बाद हाइवा के ड्राइवर को लोगों ने पकड़कर पिट दिया. जिसके बाद से उसे इलाज़ के लिए NMCH में भेजा गया है. ड्राइवर शेखपुरा का रहनेवाला बताया जा रहा है. घटना के बाद से स्थानीय लोगों ने जमकर बबाल किया है और क़ई गाडियो में तोड़फोड़ भी की है. फिलहाल घटनास्थल पर क़ई थानों की पुलिस को बुलाया गया है स्थिति से निपटने के लिए गाड़ियों का आवागमन बंद कर दिया गया है.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










