ePaper

Bihar News: 40 साल बाद पटना को मिली पीठासीन सम्मेलन की मेजबानी, जुटेंगे देश भर के विधानसभा अध्यक्ष

Updated at : 12 Nov 2024 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: 40 साल बाद पटना को मिली पीठासीन सम्मेलन की मेजबानी, जुटेंगे देश भर के विधानसभा अध्यक्ष

Bihar News: सम्मेलन में भाग लेनेवालों के ठहरने के लिए शहर के बड़े-बड़े होटलों की बुकिंग की गई है. राजकीय अतिथिशाला में भी कुछ लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. 20 जनवरी से 23 जनवरी, 2025 तक अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के 85 वें सम्मेलन का आयोजन पटना में किया जाएगा. इस सम्मेलन के सफल आयोजन और संचालन को लेकर बिप्रसे के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति चार दिनों तक बिहार विधानसभा सचिवालय में की गई है. बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 150 पदाधिकारी बिहार में होनेवाले पीठासीन पदाधिकारियों के सम्मेलन के लिए बिहार विधानसभा में तैनात होंगे. सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी किया.

बिहार में 1982 के बाद हो रहा यह सम्मेलन

बिहार में 1982 के बाद जनवरी 2025 में पीठासीन पदाधिकारी का सम्मेलन होगा. इसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत देश के सभी विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति और उपसभापति शामिल होंगे. इस तरह के सम्मेलन का आयोजन 1982 में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष राधानंदन झा के कार्यकाल में हुआ था.

उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष का बन रहा चैंबर

विधानसभा और विधान परिषद में 21 से 23 जनवरी, 2025 के बीच सम्मेलन होना है. जिसको लेकर भवन निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है. भवन निर्माण विभाग उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष के लिए अलग-अलग चैंबर बनाएगा. विधान परिषद स्थित सभापति के कक्ष में उपराष्ट्रपति के बैठने तो विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में लोकसभा अध्यक्ष के लिए कक्ष बनेगा. अन्य पीठासीन पदाधिकारी के लिए अलग-अलग कक्ष तैयार किए जाएंगे. इसके लिए भवन निर्माण विभाग ने नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया है.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन