बिहार में बनेंगे 5 नए एक्सप्रेसवे और 12 पुल, 74000 करोड़ का बजट पास, सरकार का बड़ा प्लान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Feb 2026 9:40 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar New Expressways: बिहार में सड़क और पुल निर्माण को लेकर सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है. दो ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, पांच एक्सप्रेसवे, हजारों किलोमीटर नई सड़कें और कई नए पुल बनाए जाएंगे. पथ निर्माण विभाग में 1300 पदों पर बहाली भी होगी.
Bihar New Expressways: बिहार सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर का एक मेगा प्लान तैयार किया है. विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने घोषणा की कि राज्य में 5 नए एक्सप्रेसवे, 2 हाई-स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर और नदियों पर 12 पुल बनाये जायेंगे. इसका मकसद बिहार के किसी भी इलाके से राजधानी पटना पहुंचने के समय को घटाकर मात्र 4 घंटे करना है.
शुरू हो चुका है काम
5 बड़े एक्सप्रेसवे पर काम शुरू हो चुका है. इनमें वाराणसी-रांची-कोलकाता, गोरखपुर-सिलीगुड़ी, पटना-पूर्णियां, रक्सौल-हल्दिया और बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे शामिल हैं. सरकार ने 250 किमी लंबे पशुपतिनाथ-बैद्यनाथ कॉरिडोर और 225 किमी लंबे नारायणी-गंगा कॉरिडोर के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी है. ये कॉरिडोर न केवल अंतर्राज्यीय संपर्क बढ़ाएंगे, बल्कि बिहार को नेपाल और झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों से भी जोड़ेंगे.
दूरी कम होगी
नदियों के जाल वाले बिहार में आवागमन सुगम बनाने के लिए गंगा, कोसी, सोन और गंडक पर कुल 12 नए पुलों की सौगात दी गई है. गंगा नदी पर बक्सर, मटिहानी और कहलगांव में तीन पुल बनेंगे, जबकि गंडक पर चार नए पुलों का निर्माण होगा. बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के पास बनने वाला 4-लेन पुल पर्यटन और पर्यावरण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ये पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी को काफी कम कर देंगे.
सड़कों के निर्माण के साथ-साथ उनके रखरखाव के लिए सात निश्चय-3 के तहत 19353 किलोमीटर लंबे स्टेट हाईवे को 2026 से 2033 तक के रखरखाव के लिए टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसके अलावा 3000 किलोमीटर लंबाई में नए स्टेट हाईवे बनाने की योजना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
1300 पदों पर होगी बहाली
बेरोजगार युवाओं के लिए भी यह बजट राहत लेकर आया है. पथ निर्माण विभाग में कुल 1300 रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इनमें सीनियर इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, क्लर्क और अमीन जैसे पद शामिल हैं. 2026-27 के लिए विभाग ने लगभग 74 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांग को सदन से पारित कराया है.
इसे भी पढ़ें : बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4 में बड़ा बदलाव, अब एक उम्मीदवार, एक ही रिजल्ट, 44000 भर्तियों के लिए जल्द आएगा नोटिफिकेशन
पुश्तैनी जमीन बनी मुसीबत, बिहार के इस जिले में अटक सकता है लगभग 100000 किसानों का पैसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










