ePaper

Bihar Monsoon Session: विशेष दर्जा पर सदन में हंगामा, नीतीश कुमार ने विपक्ष की लगाई क्लास

Updated at : 24 Jul 2024 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Monsoon Session: विशेष दर्जा पर सदन में हंगामा, नीतीश कुमार ने विपक्ष की लगाई क्लास

Bihar Monsoon Session: सीएम नीतीश कुमार भड़क गए और कहा कि इतना दिन से आंदोलन कर रहे थे. जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब क्यों नहीं दिए थे विशेष दर्जा.

विज्ञापन

Bihar Monsoon Session: पटना. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर विधानसभा में मॉनसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बोलने के दौरान कांग्रेस और राजद के विधायकों ने हाय-हाय के नारे लगाए. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार भड़क गए और कहा कि इतना दिन से आंदोलन कर रहे थे. जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब क्यों नहीं दिए थे विशेष दर्जा और आज हंगामा कर रहे हैं. हंगामा इतना बढ़ गया कि सदन को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

कांग्रेस ने क्यों नहीं दिया विशेष दर्जा

सदन के स्थगित होने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अरे ई सब चीजवा तो हम्हीं न किए हैं जी और आप लोग साथ दिए हैं. कुछ आइडिया था आप लोगों के पास. अरे सही चीज बोलिए. कांग्रेसी हैं आप बोलिए सही. कोई बतवा मानें थे. कल बड़ा भारी आंदोलन कर रहे थे. जब हमलोग 10 से आंदोलन कर रहे थे जी कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले. तो आपका पर्टिया नहीं दिया. ये दोनों एक साथ थे (राजद-कांग्रेस). अब आजकल बोल रहे हैं. ऐसे ही काहे बोलते हैं.

नीतीश ने लगा दी रेखा देवी की क्लास

सीएम नीतीश मसौढ़ी से राजद विधायक रेखा देवी को फटकार लगाते हुए कहा कि महिला हो, समझती नहीं हो, इन लोगों ने महिलाओं को कभी आगे बढ़ने नहीं दिया. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अरे महिला हो कुछ जानती नहीं हो. आज महिला होकर बोल रही हो. राजद के समय कभी किसी महिला को बोलने की इजाजत थी. कभी वो लोग किसी महिला को आगे बढ़ाए थे. 2005 के बाद हमने महिला को बढ़ाया. आज बोल रही हो फालतू. इस लिए कह रहे हैं सुनो. अरे क्या हुआ हम जो कह रहे है उसको सुनो, क्या हुआ सुनोगे नहीं, हम तो सुनाएंगे.

Also Read: Union Budget 2024: बिहार को सड़क, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और बिजनेस कोरिडोर का तोहफा

समय पर जवाब मिलेगा

सीएम नीतीश ने आगे कहा कि हम लोगों ने कह दिया तो केंद्र ने विशेष राज्य के दर्जा के अलावे कई तरह से मदद करना शुरू कर दिया है. आप देख रहे हैं कि केंद्र अतिरिक्त मदद दे रहा है. और जो कुछ भी हमलोगों ने कहा है उसके लिए भी वो लोग करेंगे. कल जो हंगामा कर रहे थे उसका जवाब मिला और आज जो हंगामा कर रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है. आरक्षण का दायरा बढ़ाने के लिए हमलोग सुप्रीम कोर्ट तक गए हैं और केंद्र को भी कह दिए हैं कि इसको 9वां अनुसूची में शामिल करिए.

हंगामे के बाद सदन स्थगित

इस दौरान विपक्ष ने आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग उठाई और नीतीश कुमार हाय-हाय के नारे लगाने लगे. मुख्यमंत्री के बोलने के दौरान विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते रहे, जिसपर मुख्यमंत्री उखड़ गए और खुद खड़े होकार हाय-हाय का नारा लगाने लगे. हंगामा बढ़ता देख सदन के अध्यक्ष ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन