Bihar Election: चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार चुनाव ? विधानसभा सीट को लेकर आई बड़ी जानकारी

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. तमाम राजनीतिक नेताओं की ओर से तैयारियां जोर-शोर से हो रही है. इस बीच बड़ी खबर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर सामने आ गई है. दरअसल, चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर जानकारी आई है.

विज्ञापन

Bihar Election: बिहार में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ी हुई है. ऐसे में लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लगातार चर्चे में बने हुए हैं. दरअसल, उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा खूब हो रही है. पिछले दिनों पार्टी की ओर से कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया था कि, चिराग पासवान को यह चुनाव लड़ना चाहिए. इस बीच चिराग के जीजाजी व जमुई के सांसद अरुण भारती ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने सियासी हलचल पैदा कर दी है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

जीजाजी के पोस्ट ने चढ़ाया सियासी पारा

दरअसल, सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये एक पोस्ट शेयर करते हुए अरुण भारती ने लिखा कि, ‘हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी हमेशा कहते हैं कि उनकी राजनीति बिहार केंद्रित है और उनका विजन “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” एक विकसित और आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है. यह तभी संभव है जब वे खुद बिहार में रहकर नेतृत्व करें. जब मैं प्रदेश प्रभारी के रूप में गांव-गांव गया, हर जगह लोगों की एक ही मांग थी कि, चिराग जी को अब बिहार में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए. हाल ही में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव लड़ें.’

इस सीट को लेकर कही बड़ी बात

आगे अरुण भारती ने सीट को लेकर बड़ी बात लिखी कि, ‘साथ ही साथ, कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार वे किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें-ताकि यह संदेश जाए कि वे अब सिर्फ एक वर्ग नहीं, पूरे बिहार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं. चिराग पासवान आज सिर्फ प्रतिनिधि नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं. उनका यह कदम सामाजिक न्याय की राजनीति को एक नई दिशा देगा — जिसमें प्रतिनिधित्व के साथ-साथ सर्वमान्यता की भी लड़ाई लड़ी जाएगी.’ इस पोस्ट के सामने आने के बाद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है.

‘चिराग पूरे बिहार की उम्मीद’

इसके अलावा एक और पोस्ट सांसद अरुण भारती ने किया. दरअसल, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, ‘जब नेता पूरे बिहार का है, तो सीट का दायरा क्यों सीमित हो ? कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार चिराग पासवान जी बिहार विधानसभा के चुनाव में किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें – चिराग पासवान अब सिर्फ़ एक समुदाय की नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं.’ बता दें कि, लगातार चिराग पासवान के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है. चिराग खुद भी यह कहते हुए नजर आए हैं कि, बिहार उन्हें बुला रहा है. अब वह खुद केंद्र की राजनीति से बिहार की सियासत में शिफ्ट होना चाहते हैं. लेकिन, चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है. ऐसे में देखना होगा कि, एनडीए क्या कुछ फैसला लेती है.

Also Read: Kacchi Dargah-Bidupur Bridge: सिक्स लेन पुल का पहला फेज बनकर तैयार, इस दिन से दौड़ने लगेगी गाड़ियां…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन