Kacchi Dargah-Bidupur Bridge: सिक्स लेन पुल का पहला फेज बनकर तैयार, इस दिन से दौड़ने लगेगी गाड़ियां…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 Jun 2025 10:03 AM
Kacchi Dargah-Bidupur Bridge: चुनावी साल में एक और बड़ी सौगात बिहार के लोगों को मिलने वाली है. दरअसल, कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का पहला फेज बनकर तैयार हो गया है. जिसके बाद इस पर 10 जून से गाड़ियां दौड़ने लगेगी. इसके बनने से महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु का भार कम हो जाएगा.
Kacchi Dargah-Bidupur Bridge: बिहारवासियों के लिए साल 2025 चुनावी साल है. ऐसे में राजनीतिक नेता तो जोर-शोर से तैयारियों में जुटे ही है. लेकिन, इस बीच राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से बिहार के लोगों को कई सौगातें भी मिल रही है. इसी क्रम में एक और बड़ा गिफ्ट इसी महीने मिलने वाला है. दरअसल, कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का पहला फेज बनकर तैयार हो गया है. पहले फेज में कच्ची दरगाह-राघोपुर तक का काम पूरा हो गया है. साथ ही दूसरे फेज का काम लगभग 80 प्रतिशत हो गया है. इस बीच बड़ी खबर आ गई है कि, इसे जून महीने में ही लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. खबर की माने तो, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 जून को पुल का उद्घाटन कर देंगे, जिसके बाद इस पर गाड़ियां दौड़ने लगेगी.
दूसरे फेज का काम भी लगभग पूरा
बता दें कि, दूसरे फेज यानी कि, राघोपुर-बिदुपुर का काम भी 80 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो गया है. वहीं, गंगा नदी पर बन रहे इस 9.76 किलोमीटर लंबे एक्स्ट्रा डोज केबल ब्रिज के चालू होने से दक्षिण बिहार से उत्तर बिहार आने-जाने में करीब 60 किमी की दूरी कम हो जाएगी. इसके अलावा बिहार का आस-पास के राज्य जैसे कि, झारखंड, ओडिशा से सीधे कनेक्ट हो जाएगा. इसके अलावा इसकी कनेक्टिविटी नेपाल से भी हो जाएगी. इस तरह से लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी. दरअसल, महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु का भार कम हो जाएगा, जिससे आवागमन में सहूलियत होगी.
खास तकनीक से बनाया पुल
बता दें कि, सेकेंड फेज के राघोपुर से बिदुपुर का काम इसी महीने के सितंबर में पूरा कर लेने का लक्ष्य बनाया गया है. हालांकि, बिहार में मौसम विभाग की ओर से 15 जून तक मानसून की एंट्री की संभावना जताई गई है. मानसून के समय गंगा नदी समेत बिहार की अन्य नदियों में उफान आ जाता है. अगर नदियों में इस तरह की स्थिती होती है तो, सिक्स लेन पुल के दूसरे फेज का काम प्रभावित हो सकता है. बता दें कि, यह पुल 936 टन भार सहन कर सकेगा. इस पुल में कुल 67 पिलर हैं. यह पुल बेहद ही खास तकनीक बैलेंस कैंटीलीवर से बनाया गया है. इस तकनीक की खासियत यह है कि, इससे बेहतर संतुलन के साथ स्ट्रक्चर को मजबूती मिलती है. साथ ही इस तरह के पुल लंबे वक्त तक टिकते हैं.
पुल की ये सभी भी है खासियत
इसके अलावा पुल की एक और खासियत यह भी है कि, इस पुल के दो पिलर के बीच 150 मीटर का गैप है, जिससे बड़े जहाज भी आराम से गुजर सकते हैं. वहीं, गंगा नदी के जलस्तर से पुल की ऊंचाई लगभग 13 मीटर है, जिसके कारण बाढ़ के दौरान भी कोई समस्या नहीं होगी. इसकी ऊंचाई गंगा के जलस्तर से करीब 13 मीटर ऊपर है, जिससे बाढ़ के समय भी आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी. बता दें कि, यह पुल पटना के ‘सबलपुर के पास NH-30 और वैशाली के चकसिकंदर में NH-103 से जुड़ेगा. जिसके बाद यह आमस-दरभंगा सिक्सलेन सड़क से भी कनेक्ट होगा. हाई मस्क लाइट लगाई गई है. पर्यटन की दृष्टि से भी खास व्यवस्था की गई है. दरअसल, पुल पर बालकनी जैसे प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं, जिससे लेग गंगा नदी के डॉल्फिन का आनंद ले सकते हैं. बता दें कि, इस पुल के बनने से व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की बात कही जा रही है.
Also Read: Patna Metro: बस 45 दिन और इंतजार…पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ट्रायल का डेट फाइनल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










