'3 महीने से ठप था काम, अब पटरी पर आएगा', राजस्व विभाग संभालते ही बोले मंत्री दिलीप जायसवाल

Published by :Preeti Dayal
Published at :08 May 2026 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
Dilip Jaiswal took charge Revenue Department

दिलीप जायसवाल, मंत्री

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट के नए मंत्रियों ने गुरुवार को शपथ ग्रहण के बाद आज कार्यभार संभाल लिया है. मंत्री दिलीप जायसवाल और मंत्री केदार गुप्ता ने पदभार संभाला. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, 3 महीने से विभाग का काम ठप था लेकिन अब सब पटरी पर आ रहा.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों ने एक-एक कर अपने-अपने विभाग का कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है. आज मंत्री दिलीप जायसवाल और मंत्री केदार गुप्ता ने पदभार संभाला. दिलीप जायसवाल को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी एक बार फिर से सौंपी गई है. बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले दिलीप जायसवाल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रह चुके हैं.

मीडिया के सामने मंत्री ने क्या कहा?

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, मैं पहले भी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मंत्री रह चुका हूं. करीब 11 हजार कर्मियों की बहाली हुई थी. बहुत दिन के बाद सर्वे की शुरुआत हुई थी. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार की आम जनता से जुड़ा और सबसे चुनौतीपूर्ण विभाग है. कभी इसके काल कोठरी भी कहा जाता था.

विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल का किया जिक्र

आगे उन्होंने यह भी कहा कि पदाधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी. करीब 3 महीने से विभाग के बहुत सारे काम ठप पड़े हुए थे. आम जनता को कठिनाई हो रही थी. विभाग के प्रयास से फिर से सब कुछ पटरी पर आ रहा है. सख्त लहजे में उन्होंने यह भी कहा कि नीचे स्तर पर विभाग की काफी नाकामी है, जिसको लेकर विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि विभाग के अंदर साफ-सुथरा और स्वच्छ काम लोगों तक मिल सके.

पद संभालते ही दिया ये संदेश

दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि पहले भी इस विभाग में क्लियर संदेश दिया था कि मैं किसी भी परिस्थिति में गलत करने पर बख्शने वाला नहीं हूं और पहले भी कार्रवाई की थी. आज भी कहा रहा हूं विभाग जन मानस के पटल पर खरा उतरेगा. किसी को भी परेशानी ना हो, इसका प्रयास करूंगा.

विजय सिन्हा के पास थी राजस्व विभाग की जिम्मेदारी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी इससे पहले विजय कुमार सिन्हा के पास थी. पिछले करीब 86 दिनों से विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर थे. इसकी वजह से विभाग का काम प्रभावित हो रहा था. लेकिन कल (गुरुवार) ही उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म की. गुरुवार को ही सम्राट कैबिनेट के नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया था.

Also Read: आरा-बक्सर सीट पर होने वाले MLC उपचुनाव में ‘महिला फैक्टर’ है खास, सियासी समीकरणों में भारी उथल-पुथल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन