दानापुर में नंबर लगाने के एक माह बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर

Updated:
विज्ञापन

दानापुर में गैस उपभोक्ताओं के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

PATNA NEWS : ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम के बावजूद देश में गैस सिलिंडर का संकट बरकरार है. पटना सहित इसके आसपास के इलाकों में लोगों का कहना है कि एक महीने से नंबर लगाने के बाद भी उन्हें एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है.

विज्ञापन

PATNA NEWS : (संजय कुमार की रिपोर्ट) शुक्रवार को राजधानी पटना से सटे रूपसपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुरा में एचपी गैस एजेंसी के ग्राहकों ने पिछले 1 महीने से गैस सिलिंडर के लिए परेशान है. एजेंसी के मालिक और मैनेजर समय पर सिलिंडर नहीं दे पा रहे हैं. जिसको लेकर गैस ग्राहकों में काफी आक्रोश दिख रहा है. वहीं इस घटना को देखते हुए रूपसपुर पुलिस को सूचना मिली और मौके पर पहुंचे गैस ग्राहकों से बातचीत कर समस्या का समाधान करने में जुट गई है. वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले 1 महीने से नंबर लगाए हुए हैं लेकिन अभी तक गैस नहीं मिला है. सुबह 4:00 बजे से नंबर लगाते हैं और 12:00 बजे तक गैस किसी को नहीं मिलता है .पिछले एक सप्ताह से लगभग यही हाल चल रहा है कुछ ग्राहकों तो पिछले डेढ़ महीना से नंबर लगाए हुए हैं लेकिन उनको गैस नहीं मिल रहा है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन