पटना पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए जायेंगे गांधी मैदान

पीएम मोदी का काफिला
Bihar Cabinet Expansion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट से उनका काफिला गांधी मैदान की ओर बढ़ गया है. पीएम मोदी के रोड शो को लेकर जगह-जगह उनका स्वागत किया गया. इसके बाद वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
Bihar Cabinet Expansion: शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पीएम मोदी पटना पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट से उनका काफिला गांधी मैदान की ओर बढ़ गया है. रोड शो के दौरान पीएम मोदी के काफिले पर जगह-जगह फूलों की बारिश की गई. इस दौरान पीएम ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. आज पीएम मोदी पटना में पूरे डेढ़ घंटे तक रहेंगे.
डेढ़ घंटे शहर में क्या-क्या करेंगे पीएम मोदी?
- 11:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर आगमन
- 11:40 बजे सड़क मार्ग से गांधी मैदान के लिए होंगे रवाना
- 12:15 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे
- 12:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा शुरू
- 01:00 बजे कार्यक्रम की समाप्ति
गांधी मैदान में भव्य समारोह
पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां की गई हैं. सुबह से ही बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है. पीएम मोदी के आगमन को लेकर पटना को पहले ही सजाया गया था. पीएम मोदी के पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं. पहले चर्चा थी कि पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से गांधी मैदान पहुंचेंगे. ऐसे में हेलीपैड भी बनाया गया था. लेकिन पीएम मोदी रोड शो करते हुए गांधी मैदान पहुंचे हैं.
Also Read: वार्ड पार्षद का चुनाव हारीं लेकिन हिम्मत नहीं, अब सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनेंगी रमा निषाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










