नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, मापी रिपोर्ट होगी ऑनलाइन, लोगों को बड़ी राहत
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Jan 2026 4:07 PM
बिहार सीएम नीतीश कुमार
Bihar Bhumi: बिहार सरकार ने जमीन मापी व्यवस्था में बड़ा सुधार करते हुए तय समय सीमा लागू करने का फैसला लिया है. 1 अप्रैल 2026 से अविवादित जमीन की मापी सात दिन और विवादित जमीन की मापी 11 दिन में पूरी होगी.
Bihar Bhumi: बिहार में जमीन मापी को लेकर लंबे समय से चली आ रही दिक्कतों पर अब विराम लगने वाला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि 1 अप्रैल 2026 से राज्य में जमीन मापी की प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी की जाएगी. नए नियमों के तहत जिन जमीनों पर कोई विवाद नहीं है, उनकी मापी अधिकतम सात दिन में होगी. विवादित जमीनों की मापी 11 दिन के भीतर करना अनिवार्य होगा. इसके लिए अप्लाई करने वाले को निर्धारित मापी फी जमा करना होगा. सीएम नीतीश ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की.
सीएम ने पोस्ट में क्या-क्या बताया
सीएम ने पोस्ट में बताया कि 20 नवंबर 2025 को नई सरकार के गठन के तुरंत बाद सात निश्चय-तीन कार्यक्रम लागू किया गया. इसका उद्देश्य बिहार को देश के विकसित राज्यों की केटेगरी में शामिल करना है. इस कार्यक्रम का सातवां निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ है. इसका मकसद आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को कम करना और सरकारी सेवाओं को अधिक सुगम बनाना है.
सीएम ने कहा कि अब तक जमीन मापी के मामलों में अत्यधिक देरी एक गंभीर समस्या बनी हुई थी. आवेदन देने के बाद लोगों को महीनों तक इंतजार करना पड़ता था. इससे न केवल आम जनता को परेशान होती थी बल्कि कई बार यही देरी आगे चलकर भूमि विवाद का रूप ले लेती थी. समय पर मापी न होने से प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर भी एक्स्ट्रा दबाव पड़ता था.
इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए सरकार ने जमीन मापी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने का निर्णय लिया है. नए प्रावधानों के तहत मापी पूरी होने के बाद अमीन द्वारा तैयार किया गया रिपोर्ट अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. आवेदन की तारीख से 14वें दिन तक यह रिपोर्ट आवेदक के लिए उपलब्ध कराना जरूरी होगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कब तक होगा निपटारा
सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि 31 जनवरी 2026 तक जमीन मापी से जुड़े सभी लंबित मामलों का निपटारा कर दिया जाएगा. इसके लिए विशेष भूमि मापी अभियान चलाया जाएगा, ताकि वर्षों से अटके आवेदनों को तेजी से सुलझाया जा सके.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि तय समय सीमा में मापी सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कर्मचारी और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं. पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी भी की जाएगी. सरकार का मानना है कि इस पहल से आम लोगों को राहत मिलेगी और भूमि विवाद कम होंगे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में मौसम का यू-टर्न, 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बढ़ेगी कनकनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










