पैट कमिंस ने कहा-चेन्नई के खिलाफ जीत, सुकून देने वाली

Published by : Rajneesh Anand Updated At : 19 May 2026 2:15 PM

विज्ञापन

पैट कमिंस

Pat Cummins : सनराइजर्स हैदराबाद ने चेपाॅक पर चेन्नई के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की, जिसके बाद पैट कमिंस ने कहा कि यह जीत सुकून देने वाली है.

विज्ञापन

Pat Cummins : सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए सोमवार की रात बेहद खास रही. चेपॉक के मुश्किल पिच पर चेन्नई सुपर किंग्स को हरा कर सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर्स में 180 रन बनाया. टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 1 ओवर शेष रहते ही यह स्कोर हासिल कर लिया . इस बड़ी जीत के बाद हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने मैच के टर्निंग पॉइंट्स शेयर किए.

चेपॉक की मुश्किल पिच पर मिली स्पेशल जीत

कप्तान पैट कमिंस ने कहा- यह जीत मेरे लिए बहुत सुकून देने वाली है. आमतौर पर हम जिस तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, यह मैच उससे काफी अलग था. चेपॉक की पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था , इसलिए इन हालातों में मैच जीतना टीम के हौसले को दोगुना कर देगा.

पिच को पहले ही भांप लिया था

पैट कमिंस ने कहा कि जब उनकी टीम पहली पारी में गेंदबाजी कर रही थी, तभी उन्हें समझ आ गया था कि गेंद नीचे रह रही है. यह पिच गेंदबाजों को मदद कर रही है. इस स्थिति में इस पिच पर 181 रन का टारगेट आसान नहीं था. इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट्स खेलना मुश्किल था.

ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने शानदार खेल दिखाया

कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की पार्टनरशिप ने मैच का रुख पलटा. चेपॉक की स्पिन-फ्रेंडली विकेट पर नए बल्लेबाज के लिए आते ही रन बनाना मुश्किल था, लेकिन इन दोनों ने सूझबूझ दिखाई. सही गेंदबाजों को टारगेट किया और कुछ लाजवाब शॉट्स खेले.

प्लेऑफ में टॉप 2 में फिनिश करना चाहती है सनराइजर्स हैदराबाद

प्लेऑफ का टिकट पक्का करने के बाद कमिंस ने कहा कि असली खेल अब शुरू होने वाला है. टीम का अभी एक मैच और बाकी है और उनका पूरा ध्यान पॉइंट्स टेबल के टाॅप-2 में जगह बनाने पर है, ताकि फाइनल में पहुंचने का एक एक्स्ट्रा मौका मिल सके.

(इनपुट :अरकम अब्दुल मन्नान)

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola