विवाद में महिला व उसके बेटे को जान मारने का प्रयास

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 May 2024 12:05 AM

विज्ञापन

मनेर. थाना क्षेत्र के खासपुर की महिला ने गांव के ही तीन लोगों को नामजद करते हुए अपने व बेटे पर जानलेवा हमला किये जाने की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

विज्ञापन

मनेर. थाना क्षेत्र के खासपुर की महिला ने गांव के ही तीन लोगों को नामजद करते हुए अपने व बेटे पर जानलेवा हमला किये जाने की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. घायल महिला व उसके बेटे का इलाज पटना जयप्रकाश नारायण हड्डी अस्पताल में चल रहा है, वहीं मामले को लेकर तरह-तरह की बातें ग्रामीण चर्चा में बता रहे हैं. जानकारी के अनुसार खासपुर निवासी रामेश्वर महतो की पत्नी सुमित्रा देवी ने बताया कि जब वह शौच के लिए गयी थी. इसी दौरान गांव के ही राजनाथ महतो, प्रदीप कुमार एवं सोनू कुमार ने उस पर हमला कर दिया. इस दौरान रॉड से सिर पर मारकर जान लेने का प्रयास किया. उक्त लोगों के हमले को देखकर लोग जुटे तो सभी हमलावर वहां से भाग निकले. घायल सुमित्रा देवी व उसके बेटे नीतीश कुमार का इलाज शेखपुरा स्थित जय प्रकाश नारायण हड्डी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन