स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही मनमानी , एक अक्तूबर को राजद करेगा आंदोलन : जगदानंद

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर की जा रही मनमानी के खिलाफ राजद पूरे राज्यभर के प्रखंड मुख्यालयों पर एक अक्टूबर को आंदोलन करेगा.
स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही मनमानी , एक अक्तूबर को राजद करेगा आंदोलन : जगदानंद
– सरकार स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल रोके
संवाददाता,पटनाराजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर की जा रही मनमानी के खिलाफ राजद पूरे राज्यभर के प्रखंड मुख्यालयों पर एक अक्टूबर को आंदोलन करेगा. साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने के संकल्प को पूरा किया जायेगा. उन्होंने यह बात बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही है. जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद यह मांग करता है कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए. थर्ड पार्टी रिव्यू कमेटी का गठन किया जाए, ताकि स्मार्ट मीटर की प्रासंगिकता और इसकी खामियों को समझा जा सके. उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज बनता है कि जनता की कठिनाइयों को लेकर सड़क से सदन तक इसका विरोध करे, ताकि जनता को राहत दिलायी जा सके.
राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार की अदूरदर्शिता का नतीजा ही है कि 2019 से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है.मार्च, 2025 तक सभी उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने को कहा गया है. इसलिए जबरन अधिकारी स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं. ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इन कंपनियों ने सरकार के लोगों को फायदा पहुंचाया है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर से बढ़ा हुआ बिल उपभोक्ताओं के पास आ रहा है. अब तो हालात यह है कि गरीब परिवार के घरों की ही नहीं पूरे गांव की ही बिजली काटी जा रही है. बताया कि 2022 का रिसर्च गेट के माध्यम से यह पता चल रहा है कि लगभग 70 प्रतिशत ग्रामीण जनता के पास स्मार्ट फोन नहीं है. ऐसे में स्मार्ट मीटर आफत साबित हो रहे हैं.इस अवसर पर संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




