कैंपस : 11वीं में आवेदन की प्रक्रिया समाप्त, सात को विद्यालय होगा आवंटित

Updated at : 31 May 2024 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : 11वीं में आवेदन की प्रक्रिया समाप्त, सात को विद्यालय होगा आवंटित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गयी. करीब 14 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं.

विज्ञापन

– 11वीं की पढ़ाई 16 जून से होगी शुरू -करीब 14 लाख से अधिक आवेदन हुए प्राप्त संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गयी. करीब 14 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 11वीं में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि 31 मई तक थी. 31 मई रात तक कई स्टूडेंट्स ने आवेदन भी किया. आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स का विद्यालय आवंटन सात जून को किया जायेगा. सत्र 2024-26 के लिए आवंटन लिस्ट ओएफएसएस (www.ofssbihar.org) वेबसाइट पर जारी कर दी जायेगी. 12 जून तक नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो जायेगी. स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया 16 जून को समाप्त हो जायेगी. 16 जून से 11वीं की पढ़ाई शुरू हो जायेगी. परीक्षा समिति ने कहा है कि राज्य के सरकारी विद्यालयों से कक्षा 10वीं में पास विद्यार्थी का कक्षा 11वीं में नामांकन उसी विद्यालय में लिया जायेगा, जहां से वे 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं. यदि किसी विद्यार्थी ने 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए उस सरकारी विद्यालय का विकल्प नहीं दिया है, जहां से उसने 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की है, तो भी उसका नामांकन उसके मूल सरकारी विद्यालय में ही उसके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिये गये प्रथम विकल्प में अंकित संकाय में किया जायेगा. अगर किसी सरकारी विद्यालय में नामांकन के लिए किसी खास संकाय की उपलब्धता नहीं है, तो शिक्षा विभाग द्वारा संकाय की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी. इस बार 13,79,842 छात्र मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन