एकेयू : जागरूकता ही महिला सशक्तीकरण की है बुनियाद
Updated at : 08 Mar 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन

समाज में लैंगिक समानता लाने के लिये आधी आबादी के अधिकारों के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है. बिना इसके समानता लाना संभव नही है
विज्ञापन
-एकेयू में आधी आबादी की पूरी हिस्सेदारी’ विषय परिचर्चा हुयी आयोजित
संवाददाता, पटना
समाज में लैंगिक समानता लाने के लिये आधी आबादी के अधिकारों के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है. बिना इसके समानता लाना संभव नही है. यह चर्चा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में आधी आबादी की पूरी हिस्सेदारी विषय पर आयोजित एक परिचर्चा में की गयी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में लैंगिक समानता, शिक्षा, जन्म अधिकार, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा का खात्मा और बराबरी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता फैलाना था. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एकेयू के स्कूल ऑफ ज्योग्राफिकल स्टडीज तथा स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन द्वारा आधी आबादी की पूरी हिस्सेदारी विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस परिचर्चा की अध्यक्षता डीन प्रबंधन डॉ रूपेश कुमार ने की. परिचर्चा के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष ने कहा, महिलाओं ने जब भी अवसर प्राप्त किया है, उन्होंने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं. यह समाज का दायित्व है कि उन्हें समान अवसर और सम्मान प्रदान किया जाये. वहीं स्कूल ऑफ रिवर स्टडीज के डॉ शाद असगर मोइनी ने धार्मिक ग्रंथों का हवाला देते हुए कहा कि हमारे धार्मिक ग्रंथों में स्त्री को शक्ति, बुद्धि और सृजन का प्रतीक माना गया है. हमें इन मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए. वहीं स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के डॉ संदीप कुमार दुबे ने लैंगिक समानता और संवेदनशीलता पर जोर देते हुए कहा कि लैंगिक समानता के लिए स्त्री और पुरुष दोनों को मिलकर काम करना होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




