मिडिल ईस्ट में फंसे बिहार के मजदूरों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, तुरंत मिलेगी मदद

Updated:
विज्ञापन
middle east war helpline number

नीतीश कुमार की फाइल फोटो

Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात के बीच बिहार सरकार ने फंसे श्रमिकों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इससे वे सीधे संपर्क कर सहायता ले सकेंगे.

विज्ञापन

Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच बिहार सरकार ने वहां फंसे अपने श्रमिकों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है. राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि जरूरतमंद श्रमिक सीधे सरकार से संपर्क कर सकें. यह निर्णय सोमवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट बैठक में लिया गया.

कंट्रोल रूम सक्रिय, फोन और व्हाट्सऐप से मिलेगी मदद

श्रम संसाधन विभाग की ओर से बनाए गए इस कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0612-2520053 और व्हाट्सऐप नंबर 7368855002 जारी किया गया है. यहां नोडल अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है. मिडिल ईस्ट या अन्य राज्यों में फंसे श्रमिक इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं और सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

पीएनजी प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर सख्ती

बैठक में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई. तेल कंपनियों- इंडियन ऑयल, भारत गैस, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, गेल और थिंक गैस को सख्त निर्देश दिए गए कि वे मिशन मोड में काम करें. चेतावनी दी गई कि लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

कई जिलों में लक्ष्य से पीछे कंपनियां

समीक्षा में सामने आया कि पटना और मुजफ्फरपुर जैसे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर पीएनजी कनेक्शन देने की रफ्तार धीमी है. नोडल विभाग को निर्देश दिया गया है कि हर सप्ताह कंपनियों की प्रगति की निगरानी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें. प्रमंडलीय आयुक्तों को भी ठेकेदारों और मैनपावर की स्थिति की जांच करने को कहा गया है.

बैकलॉग और आपूर्ति पर भी हुई चर्चा

बैठक में अरवल, गया, कैमूर, रोहतास, सारण और पश्चिमी चंपारण में बैकलॉग की समस्या पर चर्चा हुई. बताया गया कि होटलों और उद्योगों की जरूरत का फिलहाल करीब 70 प्रतिशत ही गैस आपूर्ति हो पा रही है.

5 दिनों में 800 शिकायतें, कई सिलेंडर जब्त

सरकार द्वारा बनाए गए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में शिकायतों का लगातार निपटारा किया जा रहा है. पिछले पांच दिनों में करीब 800 शिकायतें दर्ज हुई हैं. इस दौरान 22,878 सघन निरीक्षण किए गए, जिसमें कई अवैध सिलेंडर जब्त किए गए और संबंधित मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज की गई.

सरकार का फोकस: सुरक्षा और सुविधा दोनों

बिहार सरकार एक ओर जहां विदेशों में फंसे श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी है, वहीं राज्य के अंदर बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दे रही है. अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही मोर्चों पर सख्ती और सतर्कता के साथ काम किया जा रहा है.

Also Read: तरबूज और फाइल में छिपाकर ले जा रहे थे शराब, बिहार में शराब तस्करों के नए हथकंडे का खुलासा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन