बेगूसराय में 23 और 24 मई को होने वाली डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड

Updated:
विज्ञापन
district administration full mode regarding Diploma-Certificate entrance competitive

सांकेतिक तस्वीर

Begusarai News : बेगूसराय में 23 और 24 मई को होने वाली डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

विज्ञापन

Begusarai News : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय में 23 और 24 मई को होने वाली डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से जारी आदेश

इस निमित जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष के संयुक्त रूप से जारी आदेश में कहा गया है कि 23 मई को पॉलिटेक्निक अभियंत्रण (पीई) परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी.

वहीं 24 मई को इंटरमीडिएट स्तरीय (पीएम) परीक्षा इसी समय पर तथा माध्यमिक स्तरीय (पीएमएम) परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी.परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे से केंद्रों में प्रवेश मिलेगा,जबकि मुख्य द्वार 10:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे.

जैमर परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले सक्रिय


परीक्षा को पूरी तरह नकलमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने इस बार हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. सभी परीक्षा केंद्रों के कमरों और वाशरूम में जैमर लगाए जाएंगे,ताकि ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके. जैमर परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले सक्रिय होंगे और परीक्षा समाप्ति के आधे घंटे बाद तक काम करेंगे.

अधिकारियों ने बताया कि हर केंद्र पर पर्यवेक्षक,स्थिर दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है. जहां अधिकारी लगातार औचक निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा कंट्रोल रूम और महत्वपूर्ण गतिविधियों की लगातार वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी.

परीक्षार्थियों इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

परीक्षार्थियों के थंब इम्प्रेशन,ओएमआर शीट के बारकोड मिलान और लाइव फोटो कैप्चर की व्यवस्था भी की गई है.


मोबाइल फोन,स्मार्ट वॉच,ब्लूटूथ डिवाइस समेत किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान को परीक्षा केंद्र में ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी.सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा. किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए हैं. वही दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है.

लिखने में असमर्थ अभ्यर्थियों को स्क्राइब और अतिरिक्त समय की सुविधा

लिखने में असमर्थ अभ्यर्थियों को नियमानुसार स्क्राइब और अतिरिक्त समय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं परीक्षा अवधि के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कारगिल विजय सभा भवन के ऊपरी तल पर जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है.

जिसका दूरभाष संख्या 06243-222835 जारी किया गया है. केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी. संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी अपर समाहर्ता बृजकिशोर चौधरी और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) निखिल कुमार को सौंपी गई है.

Also Read : गया रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से बाघी बरडीहा स्टेशन पर रुकेगी गया-जमालपुर मेमू

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन