देवघर: एम्स से ड्यूटी कर लौट रहे गार्ड को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत 

Updated:
विज्ञापन

Deogarh News: देवीपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार थार ने एम्स में गार्ड के पद पर कार्यरत युवक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

शिवनंदन वर्णवाल की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Deogarh News: देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार थार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान सिरसिया गांव निवासी रूपेश कुमार राय (30) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जुट गए. बताया जाता है कि रूपेश कुमार राय देवीपुर स्थित एम्स में गार्ड के पद पर कार्यरत थे. गुरुवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक अनियंत्रित थार ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. 

आनन-फानन में एम्स ले जाया गया

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल रूपेश को उठाकर एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

चालक पर शराब पीने का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही देवीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि थार चालक ने शराब का सेवन कर रखा था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, थार चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. खबर लिखे जाने तक चालक पुलिस हिरासत में था. हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. उधर, रूपेश की मौत के बाद सिरसिया गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज

 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola