पटना के साइंस सेंटर में आज से दर्शकों के लिए खुली नई गैलरी, मिलेगी यह रोचक जानकारी

फाइल फोटो
Science Centre: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पटना स्थित श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में अंतरिक्ष और खगोल के दुनिया को जानने के इच्छुक दर्शकों के लिए आज से एक नई दीर्घा ‘स्पेस हेरिटेज इन इंडिया’ खोली गई है.
Science Centre: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पटना स्थित श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में अंतरिक्ष और खगोल के दुनिया को जानने के इच्छुक दर्शकों के लिए आज से एक नई गैलरी ‘स्पेस हेरिटेज इन इंडिया’ खोली गई है. इसमें भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम और उससे जुड़ी उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी गई है.
मिलेगी खगोलीय दुनिया से जुड़ी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार इसमें अंतरिक्ष और उससे ऊपर की खगोलीय दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी शामिल है. यहां आने वाले दर्शक प्राचीन आकाश दर्शन से लेकर आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान तक की यात्रा को देख कर उसका आनंद उठा सकेंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इनका होगा प्रदर्शन
प्रदर्शनी में चंद्रयान का बड़ा मॉडल, खगोलीय दुनिया से जुड़े पोस्टर, म्यूरल, कैटलॉग और विभिन्न मॉडल लगाए गए हैं. साथ ही ‘द मॉडर्न एरा ऑफ स्पेस साइंस’, ‘मिशन दैट चेंज्ड हिस्ट्री’, ‘इंडिया एंड द फ्यूचर ऑफ स्पेस’, ‘इसरो टेक्नोलॉजी’ और ‘द रूट ऑफ साइंस एस्ट्रोनॉमी’ जैसे विषयों पर विशेष तर की प्रदर्शन का भी आयोजन किया जाएगा. इस गैलरी का उद्घाटन होने के साथ-साथ कई तरह के कार्यक्रम की भी आयोजन किया गया.
इसे भी पढ़ें: BAU का कमाल! बिहार में अब आम की गुठलियां भी नहीं होंगी बेकार, बदलेगी खेती की सूरत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




