पीएम नरेंद्र मोदी से मिले पूर्व सीएम डॉ जगन्नाथ मिश्र
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : संसद भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र की मुलाकात हुई. दोनों नेताओं के बीच मिथिलांचल की सभ्यता-संस्कृति, समृद्ध विरासत और विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग जैसे विषयों पर बात हुई. डॉ मिश्र ने प्रधानमंत्री को मधुबनी-द आर्ट कैपिटल पुस्तक की प्रति भेंट की. पूर्व मुख्यमंत्री […]
विज्ञापन
पटना : संसद भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र की मुलाकात हुई. दोनों नेताओं के बीच मिथिलांचल की सभ्यता-संस्कृति, समृद्ध विरासत और विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग जैसे विषयों पर बात हुई.
डॉ मिश्र ने प्रधानमंत्री को मधुबनी-द आर्ट कैपिटल पुस्तक की प्रति भेंट की. पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र की सभ्यता, संस्कृति, वास्तुकला, चित्रकला और ऐतिहासिक-धार्मिक पर्यटन स्थलों के बारे में एक सहज-सुलभ जानकारी दुनिया के सामने लाना था. प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि हमारी संस्कृति काफी समृद्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










