नोटबंदी के खिलाफ बिहार में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना, पीएम से पूछे 5 सवाल

Updated at : 06 Jan 2017 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ बिहार में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना, पीएम से पूछे 5 सवाल

पटना : नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना दिया है.इसदौरान पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर शुक्रवार को कांग्रेसी नेता धरना पर बैठे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री डॉ. अशोक चौधरी भी धरना में शामिला हुए. उनके साथ विधायक सहित कई अन्य नेता भी धरने पर मौजूद […]

विज्ञापन

पटना : नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना दिया है.इसदौरान पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर शुक्रवार को कांग्रेसी नेता धरना पर बैठे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री डॉ. अशोक चौधरी भी धरना में शामिला हुए. उनके साथ विधायक सहित कई अन्य नेता भी धरने पर मौजूद थे.

कांग्रेस ने पीएम से पूछे पांच सवाल

नोटबंदी को लेकर कांग्रेस की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी से पांच सवाल पूछे गये हैं. इनमें नोटबंदी लागू करने से पहले तैयारी, नवंबर से पहले कितने लोगों ने 2.5 लाख से ज्यादा की रकम जमा करवायी, अब तक कितना कालाधन बैंकों में आया, फैसले से देश को कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, नोटबंदी से जान गंवाने वालों को आपने अब तक मुआवजा क्यों नहीं दिया आदि सवाल पूछे गये हैं.

नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन के लिएकांग्रेस की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन कमेटी का गठन
नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन के लिए पार्टी की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन कमेटी का गठन किया है.जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय को अध्यक्ष व सुबोध कुमार उपाध्यक्ष बनायेगये हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष विधान पार्षद तनवीर अख्तर कमेटी के संयोजक होंगे. इनके अतिरिक्त संजीव सिंह, मनोज कुमार सिंह, शकीलुर रहमान, विधायक पूनम पासवान, कैशर अली खान तथा केशर कुमार सिंह को क्रियान्वयन समिति का सदस्य बनाया गया है और सभी मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों को इसका सदस्य बनाया गया है.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस आंदोलन को सशक्त बनाने को लेकर बिहार मेंबारह सदस्यीय समन्वयक बनाये हैं. पूर्व सांसद माणिक टैगोर इसके लिए बिहार प्रभारी एवं असम कांग्रेस विधायक दल के उप नेता रोकीबुल हुसैन को राज्य समन्वयक मनोनीत किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन