निशांत में सीएम बनने के सभी गुण, पूर्व मंत्री बोले- नीतीश कुमार की जगह अब जिम्मेदारी संभालें

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Mar 2026 4:41 PM

विज्ञापन

बिहार सीएम नीतीश कुमार और निशांत कुमार

Bihar Next CM: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है. निशांत कुमार का नाम इस पद के लिए सामने आ रहा है. जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें सीएम बनाने की मांग तेजी से बढ़ रही है.

विज्ञापन

Bihar Next CM: नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. चर्चा है कि एनडीए में सबसे ज्यादा विधायक होने के कारण भाजपा को मुख्यमंत्री पद मिल सकता है, लेकिन इसी बीच निशांत कुमार का नाम तेजी से सामने आ रहा है.

क्या बोले जदयू विधायक

जदयू के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग जोर पकड़ रही है. पूर्व मंत्री और फुलवारीशरीफ से विधायक श्याम रजक ने खुलकर कहा है कि निशांत में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जदयू के कई कार्यकर्ता चाहते हैं कि नीतीश कुमार की जगह अब निशांत कुमार जिम्मेदारी संभालें.

श्याम रजक ने यह भी साफ किया कि अंतिम फैसला एनडीए के शीर्ष नेताओं और नीतीश कुमार के बीच मिलकर लिया जाएगा. गठबंधन की राजनीति में सभी दलों को साथ लेकर चलना जरूरी होता है, इसलिए हर पहलू पर विचार करने के बाद ही निर्णय होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

फिलहाल स्थिति साफ नहीं

निशांत कुमार हाल ही में एक्टिव पॉलिटिक्स में आए हैं. 8 मार्च को उन्होंने औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ली और इसके बाद से वे लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं. कई कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी बढ़ी है और समर्थकों की ओर से उनके समर्थन में नारेबाजी भी देखने को मिली है. पटना में पोस्टर लगाकर भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठ चुकी है.

दूसरी ओर, भाजपा के पास सबसे ज्यादा विधायक हैं, इसलिए पार्टी के अंदर से भी कई नाम सामने आ रहे हैं. सम्राट चौधरी, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल और नित्यानंद राय जैसे नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं. फिलहाल स्थिति साफ नहीं है, लेकिन इतना तय है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. सबकी नजर अब इस बात पर टिकी है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिलती है.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे में बदलेगा बिहार का मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी और तेज हवा का अलर्ट

नितिन नवीन का इस्तीफा टला, असम के लिए हुए रवाना, क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन