बिहार बोर्ड का फैसला, टॉप 10 छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले, लाखों रुपये और लैपटॉप का तोहफा

रिजल्ट जारी करते शिक्षा मंत्री सुनील कुमार
Bihar Board Matric Toppers Reward: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है. इस बार इनाम की राशि दोगुनी कर दी गई है. टॉप 10 छात्रों को लाखों रुपये, लैपटॉप और हर महीने छात्रवृत्ति भी दी जाएगी.
Bihar Board Matric Toppers Reward: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है. इस बार टॉप 10 रैंक तक आने वाले कुल 139 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा. पिछले साल के मुकाबले इस बार इनाम की राशि दोगुनी कर दी गई है.
पुरस्कार राशि के बारे में जानिये
बोर्ड के मुताबिक, पहले स्थान पर आने वाले छात्र को अब 2 लाख रुपये दिए जाएंगे. दूसरे स्थान वाले को 1.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा. चौथे से लेकर दसवें स्थान तक आने वाले सभी छात्रों को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे.
सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि इन मेधावी छात्रों को एक-एक लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल भी दिया जाएगा. इसके अलावा देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति में भी इस बार बढ़ोतरी की गई है. इस योजना के तहत टॉप 10 छात्रों को हर महीने 2000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
दो साल तक मिलेगी छात्रवृति
यह छात्रवृत्ति 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के दौरान लगातार दो साल तक मिलेगी, बशर्ते छात्र किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में पढ़ाई कर रहे हों. अगर कोई छात्र तकनीकी डिप्लोमा कोर्स करता है, तो उसे कोर्स पूरा होने तक हर महीने यह राशि मिलती रहेगी. इस मौके पर आनंद किशोर और सुनील कुमार ने परीक्षा परिणाम जारी करते हुए छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे में बदलेगा बिहार का मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी और तेज हवा का अलर्ट
नितिन नवीन का इस्तीफा टला, असम के लिए हुए रवाना, क्या है पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










