पटना में गरजेगा बुलडोजर, 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा अभियान, DM ने जारी किया आदेश

Updated:
विज्ञापन
Bulldozer Action in Patna

पटना में चलेगा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

Patna DM Order: पटना में अतिक्रमण के खिलाफ अप्रैल महीने में बड़ा अभियान चलाया जाएगा. प्रशासन ने नौ टीमों का गठन कर सख्ती के निर्देश दिए हैं. जीपीओ गोलंबर जैसे इलाकों में बढ़ते जाम और अवैध ऑटो स्टैंड को हटाने पर खास फोकस रहेगा.

विज्ञापन

Patna DM Order: पटना जिला प्रशासन ने 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अतिक्रमण के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाने का फैसला लिया है. डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर नौ टीमों का गठन किया गया है. ये टीमें अलग-अलग इलाकों में जाकर कार्रवाई करेंगी. इस अभियान में नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग, राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य और अग्निशमन समेत कई विभाग मिलकर काम करेंगे.

यह अभियान शहर के पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद और पटना सिटी के साथ-साथ खगौल, फुलवारी और दानापुर जैसे इलाकों में भी चलाया जाएगा. प्रशासन का कहना है कि सभी विभाग आपस में तालमेल बनाकर काम करें ताकि अतिक्रमण पूरी तरह हटाया जा सके और दोबारा न हो.

इस वजह से हो रही सबसे ज्यादा परेशानी

इस बीच शहर के जीपीओ गोलंबर इलाके की हालत अब भी खराब बनी हुई है. यहां मल्टी मॉडल हब बनने के बावजूद ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म नहीं हुई है. सड़क किनारे अवैध ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड बनने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. कई चालक नियमों को नजरअंदाज कर सड़क पर ही सवारी चढ़ा-उतार रहे हैं. इससे पूरे दिन जाम लगा रहता है.

जीपीओ गोलंबर के पास स्थिति सबसे ज्यादा खराब

सबसे खराब स्थिति जीपीओ गोलंबर के आसपास है. यहां करीब पांच अवैध स्टैंड बन गए हैं. इतना ही नहीं, फ्लाईओवर के पास पेट्रोल पंप के सामने भी दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग जाती है. इससे आम वाहन चालकों और यात्रियों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वहां ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है, लेकिन नियमों का पालन कराने में सख्ती नजर नहीं आती.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नहीं मान रहे नियम

पटना को जाममुक्त बनाने के लिए मल्टी मॉडल हब बनाया गया था, जहां से सभी ऑटो, बस और कैब का संचालन होना था. लेकिन कई चालक इस व्यवस्था को नहीं मान रहे हैं. अब प्रशासन सख्ती के मूड में है और उम्मीद है कि अप्रैल में चलने वाले इस अभियान से शहर को राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे में बदलेगा बिहार का मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी और तेज हवा का अलर्ट

नितिन नवीन का इस्तीफा टला, असम के लिए हुए रवाना, क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन