‘विक्टिम कार्ड’ के आरोप पर ममता बनर्जी का पलटवार, अमित शाह को मेडिकल रिपोर्ट देखने की दी चुनौती

Published by : Neha Kumari Updated At : 29 Mar 2026 5:34 PM

विज्ञापन

ममता बनर्जी और अमित शाह

Mamata Banerjee Reaction: अमित शाह द्वारा ममता बनर्जी पर 'विक्टिम कार्ड' खेलने के आरोप के बाद ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया सामने आई. ममता बनर्जी ने चुनौती देते हुए कहा कि अमित शाह जाकर डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट देख लें, जिसमें मेरे पैर की चोट की पूरी सच्चाई दर्ज है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee Reaction: पुरुलिया के मानबाजार में 29 मार्च 2026, रविवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला. ममता बनर्जी ने अमित शाह द्वारा उन पर लगाए गए ‘विक्टिम कार्ड’ के आरोपों पर नाराजगी जताई और कहा कि अमित शाह को वह मेडिकल रिपोर्ट देखनी चाहिए जिसमें उनके पैर की चोट की पूरी जानकारी दर्ज है.

अमित शाह का आरोप


एक दिन पहले, 28 मार्च को कोलकाता में अमित शाह द्वारा तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ जारी की गई थी. चार्जशीट में ममता बनर्जी पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने हमेशा ‘विक्टिम कार्ड’ की राजनीति की है. गृह मंत्री ने कहा, “कभी वह अपनी चोट की बात करती हैं, कभी निर्वाचन आयोग को कोसती हैं. लेकिन पश्चिम बंगाल के लोग अब उनकी ‘विक्टिम कार्ड’ वाली राजनीति को अच्छी तरह समझ चुके हैं.”

ममता बनर्जी का जवाब

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने 2021 के चुनाव के दौरान अपने पैर में लगी चोट का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “लोग कह रहे हैं कि मैं चुनाव के दौरान पट्टी बांधकर घूमती हूं. मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि जाकर डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट देखें, जिसमें मेरे पैर की चोट की पूरी सच्चाई दर्ज है. मैं बार-बार मौत के मुंह से वापस लौटी हूं.”  ममता बनर्जी ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या 2021 में उन्हें जानबूझकर चोट पहुंचाई गई थी और क्या अब उनके खिलाफ ‘जान से मारने की योजना’ बनाई जा रही है?

शाह के खिलाफ चार्जशीट होनी चाहिए – ममता बनर्जी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शनिवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक “चार्जशीट” जारी करने के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अमित शाह के खिलाफ भी उनके “पुराने कृत्यों” के लिए चार्जशीट दाखिल होनी चाहिए.  ममता बनर्जी ने अपनी सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो वह महिलाओं के लिए चल रही ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना बंद कर देगी और लोगों की खाने-पीने की पसंद पर रोक लगा सकती है.

यह भी पढ़ें: Bengal Election: सीमा पार से कैसे आ रहे घुसपैठिये, क्यों नहीं हो रही कार्रवाई, तृणमूल कांग्रेस का अमित शाह पर पलटवार

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola