ePaper

लालू ने कहा- PM मोदी ने किया देश के साथ धोखा, नोटबंदी नहीं यह फर्जीबंदी है

Updated at : 17 Dec 2016 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
लालू ने कहा- PM मोदी ने किया देश के साथ धोखा, नोटबंदी नहीं यह फर्जीबंदी है

पटना : अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव नोटबंदी के खिलाफ रणनीति तैयार करने के लिये राजद की बैठक कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक बैठक में लालू ने कहा कि नोटबंदी नहीं बल्कि यह फर्जीबंदी है. लालू ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के साथ धोखा किया […]

विज्ञापन

पटना : अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव नोटबंदी के खिलाफ रणनीति तैयार करने के लिये राजद की बैठक कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक बैठक में लालू ने कहा कि नोटबंदी नहीं बल्कि यह फर्जीबंदी है. लालू ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के साथ धोखा किया है. लालू की अध्यक्षता में राजद की बैठक हो रही है. गौरतलब हो कि नोटबंदी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आंदोलन करने का मन बनाया है. इस आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने आगामी 17 दिसंबर को पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई थी.

इससे पहले शु्क्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नोटबंदी के बाद देश में हो रही आम लोगों की परेशानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने ट्वीट के जरिये वार करते हुए कहा था कि उन्होंने भारत की चिंता नहीं है, बल्कि उन्हें इंडिया की चिंता ज्यादा है. माइक्रो ब्लॉगिंग सोशल साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने शुक्रवार को कहा था कि देश के 80 फीसदी लोग कृषि से जुड़े हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी को दो फीसदी इंडियन की चिंता है, जिनकी पूंजी से सेंसेक्स ऊपर-नीचे होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन