पटना में तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई, लाखों की लूट मामले में मोहम्मद आदिल गिरफ्तार, छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे लोग

Updated:
विज्ञापन

पटना में तेलंगाना पुलिस

Patna Crime News: पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में तेलंगाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 84 लाख रुपये की लूट मामले में पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस की मदद से एक युवक को हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन

पटना से अजीत कुमार की रिपोर्ट
Patna Crime News:
राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम तेलंगाना पुलिस की टीम पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से पुलिस ने थाना के पास स्थित बावली मोहल्ला में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मोहम्मद आदिल नामक युवक को हिरासत में लिया.

84 लाख रुपये की लूट मामले में पूछताछ

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तेलंगाना के करीमनगर इलाके में कुछ दिन पहले 84 लाख रुपये की लूट की घटना हुई थी. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले एक अन्य युवक को हिरासत में लिया था. उसी युवक से मिली जानकारी और निशानदेही के आधार पर मोहम्मद आदिल तक पुलिस पहुंची.

Patna Crime News: युवक को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे लोग

मोहम्मद आदिल को हिरासत में लिए जाने के बाद स्थानीय क्षेत्र के कुछ लोग उसे छुड़ाने के लिए फुलवारी शरीफ थाना पहुंचे. बताया जा रहा है कि कई सफेदपोश लोग भी मामले को लेकर थाने का चक्कर लगाते रहे.

ट्रांजिट रिमांड पर तेलंगाना ले जाएगी पुलिस

फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने पुष्टि की है कि मोहम्मद आदिल को तेलंगाना के करीमनगर में हुई 84 लाख रुपये की लूट के मामले में पूछताछ और जांच के लिए गिरफ्तार किया गया है. तेलंगाना पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर जाएगी.

अदालत में पेशी के बाद आगे की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना पहुंचने के बाद आरोपी को वहां की स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा. न्यायालय के आदेश के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

इलाके में देर रात तक चर्चा का माहौल

तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई के बाद फुलवारी शरीफ के बावली मोहल्ला और आसपास के इलाकों में देर रात तक चर्चा होती रही. वहीं स्थानीय पुलिस भी मामले पर नजर बनाए हुए है और तेलंगाना पुलिस को जांच में सहयोग कर रही है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

फुलवारी शरीफ पुलिस के अनुसार, पूरे मामले में जांच जारी है. तेलंगाना पुलिस लूट कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: गर्दनीबाग में कार के अंदर चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन