पटना में मॉनसून पकड़ेगा रफ्तार, अगले दो दिनों में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, खुश होंगे लोग

Updated:
विज्ञापन

Patna Weather Update: पटना सहित बिहार के कई इलाकों में झमाझम हुई बारिश

Patna Weather Update: पटना में देर रात झमाझम बारिश हुई. अगले दो दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. मौसम में बदलाव के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है.

विज्ञापन

Patna Weather Update: पटना में देर रात तेज हवा व गरज-तड़क के साथ पटना (Patna Monsoon Rain) में बारिश हुई. उमस भारी गर्मी के बीच पटना में इंद्रदेव मेहरबान दिखे. राहत की बूंदों से राजधानी तर-बतर हो गई.

बिहार में मानसून के प्रवेश के बावजूद उसका असर पूरे राज्य में नहीं दिख रहा है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में लोग भीषण उमस और गर्मी से परेशान हैं. राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पटना, नालंदा, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, शेखपुरा और सारण के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Patna Weather Update: अगले कुछ घंटों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD) के ताजा नाउकास्ट के अनुसार इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में अगले दो से तीन घंटे के भीतर मेघगर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने की अपील की है.

कई जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून का पूरा असर

कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, भोजपुर, बक्सर, सीवान, गोपालगंज, जहानाबाद, नवादा और जमुई समेत कई जिलों में मानसून का प्रभाव अभी पूरी तरह नहीं पहुंच पाया है. नतीजतन इन क्षेत्रों में गर्मी और उमस का प्रकोप बना हुआ है. पटना में भी रविवार को दिनभर चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

आखिर 10 दिनों से क्यों अटका है मानसून?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार (Patna Weather Update) मानसून बिहार में समय पर पहुंच गया था, लेकिन वह पूरे राज्य में समान रूप से आगे नहीं बढ़ सका. विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून का विस्तार किसी नियमित गति से नहीं होता और इसके पीछे कई वैश्विक तथा क्षेत्रीय मौसमीय कारक जिम्मेदार होते हैं.

25 जून से बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अनुमान है कि 23 जून के आसपास मानसून बिहार में फिर से सक्रिय हो सकता है, जबकि 25 जून से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश शुरू होने की संभावना है. सैटेलाइट तस्वीरों में बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की गतिविधियां बढ़ती दिख रही हैं, जिससे अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है.

फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से राहत के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन मौसम विभाग (Patna Weather Update) का मानना है कि जून के अंतिम सप्ताह में मानसून पूरे बिहार में मजबूती के साथ दस्तक देगा.

ALSO READ: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन