रघुवंश प्रसाद के बयान से भड़के जदयू नेता, RJD से की कार्रवाई की मांग

पटना : जदयू नेताओं ने राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह पर राजद से कार्रवाई की मांग की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जदयू नेता रघुवंश प्रसाद के उस बयान से खफा हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजदीकी भाजपा से बढ़ रही है. उन्होंने यह […]
पटना : जदयू नेताओं ने राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह पर राजद से कार्रवाई की मांग की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जदयू नेता रघुवंश प्रसाद के उस बयान से खफा हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजदीकी भाजपा से बढ़ रही है. उन्होंने यह भी कहा था कि इसमें कोई आश्चर्य करने वाली बात नहीं है. रघुवंश प्रसाद ने कहा था कि मैं जो महसूस करता हूं वह बोल देता हूं और आगे भी बोलता रहूंगा.
पार्टी सूत्रों की माने तो मीडिया में जदयू नेताओं द्वारा की जा रही मांग की चर्चा है. जिसमें जदयू नेताओं ने राजद के शीर्ष नेतृत्व से रघुवंश प्रसाद पर कार्रवाई की मांग की है. गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी रघुवंश प्रसाद यादव नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देते रहे हैं. वहीं दूसरी ओर रघुवंश के बयान के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि नोटबंदी से व्यवस्था में हुई त्रुटियों को जदयू गंभीरता से देख रही है और यदि यह ज्यादा दिन तक रही तो जदयू भी इसका विरोध करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




