पटना में चौंकाने वाला साइबर क्राइम, ATM कार्ड फंसाकर बिना OTP के बदमाशों ने उड़ाए लाखों रुपये

Updated:
विज्ञापन

Patna Cyber Crime

Patna Cyber Crime: पटना में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. अगम कुआं थाना क्षेत्र के भगवत नगर स्थित एसबीआई एटीएम में बदमाशों ने एटीएम कार्ड फंसाकर 90 हजार रुपये निकाल लिए. वहीं दूसरी घटना में बाढ़ के रहने वाले एक बुजुर्ग के फिक्स डिपॉजिट खाते से 4.17 लाख रुपये की निकासी कर ली गई.

विज्ञापन

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Cyber Crime:
अगम कुआं थाना क्षेत्र के भगवत नगर स्थित एसबीआई एटीएम में बदमाशों ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया. कुम्हरार के मौर्य विहार कॉलोनी निवासी मणि भूषण एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे. इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया.

हेल्पलाइन नंबर के जरिए रची गई ठगी की साजिश

मणि भूषण ने बताया कि एटीएम में मार्कर पेन से एक हेल्पलाइन नंबर लिखा हुआ था. उन्होंने उस नंबर पर कॉल कर मदद मांगी. कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने उन्हें बैंक जाकर शिकायत करने की सलाह दी. जब वह बैंक पहुंचे तो बैंक बंद मिला, जिसके बाद उन्हें शक हुआ.

Patna Cyber Crime: कार्ड गायब होने के बाद खाते से निकले पैसे

मणि भूषण वापस एटीएम पहुंचे तो उनका कार्ड वहां नहीं था. इसके बाद उन्होंने एसबीआई में काम करने वाले अपने मित्र को इसकी जानकारी दी. मित्र ने तुरंत कार्ड ब्लॉक करने की सलाह दी, लेकिन कार्ड ब्लॉक होने से पहले ही बदमाशों ने खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए.

बुजुर्ग के फिक्स डिपॉजिट खाते से 4.17 लाख की निकासी

दूसरी घटना में बाढ़ निवासी 60 वर्षीय रास बिहारी पासवान के खाते से साइबर अपराधियों ने 4.17 लाख रुपये निकाल लिए. पीड़ित को इसकी जानकारी तब मिली जब वह बैंक पहुंचे. बदमाशों ने उनके फिक्स डिपॉजिट खाते से रकम की निकासी की थी.

ओटीपी नहीं दिया फिर भी खाते से उड़ गए पैसे

रास बिहारी पासवान ने बताया कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति के साथ बैंक खाते से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की थी और न ही कोई ओटीपी दिया था. इसके बावजूद उनके खाते से इतनी बड़ी रकम निकाल ली गई. इस घटना के बाद उन्होंने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है.

मोबाइल हैक कर ठगी की आशंका

पीड़ित के अनुसार, घटना से पहले अचानक उनका मोबाइल फोन काम करना बंद हो गया था. करीब दो से तीन दिनों तक फोन बंद जैसी स्थिति में रहा. फोन ठीक होने के बाद पता चला कि खाते से पैसे निकाले जा चुके हैं. आशंका जताई जा रही है कि साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर इस घटना को अंजाम दिया.

साइबर अपराधियों के नए तरीकों से बढ़ी चिंता

पटना में साइबर अपराधी लगातार नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं. कभी एटीएम कार्ड फंसाकर तो कभी मोबाइल हैक कर बैंक खातों से पैसे निकाले जा रहे हैं. पुलिस के सामने इन अपराधियों तक पहुंचना बड़ी चुनौती बना हुआ है.

साइबर थाने में दर्ज हुए दोनों मामले

दोनों पीड़ितों ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामलों की जांच कर रही है और बैंक ट्रांजेक्शन, एटीएम गतिविधियों और तकनीकी जानकारी के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

ALSO READ: कंधे पर स्कूल बैग, हाथ में किताबें… पटना में घर से निकले भाई-बहन हुए लापता, पिता पहले से गायब, मां की आंखों से नहीं थम रहे आंसू

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन